प्रसूता की मौत मामले में अस्पताल संचालक और डॉक्टर पर एफआईआर

उन्नाव, कानपुर (उप्र)। प्रसूता की मौत के मामले में आजाद अस्पताल के संचालक और एक डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज करवाने जाने का मामाला प्रकाश में आया है। पीडि़त ने इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है।

यह है मामला

कल्याणपुर निवासी दीपक गौतम की पत्नी आराधना (30) डिलीवरी के लिए अपने मायके पीतांबर नगर आई थी। उसे शहर के इंद्रानगर स्थित आजाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने परिजनों से ऑपरेशन से डिलीवरी की बात कही। इसके बाद अस्पताल संचालक प्रसूता को दूसरे नर्सिंग होम ले गए थे। यहां उसका ऑपरेशन कर डिलीवरी करवाई गई। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया।

जच्चा व बच्चा को दोबारा इंद्रा नगर स्थित अपने अस्पताल में दाखिल करा दिया था। यहां एक माह से उसका इलाज किया जा रहा था। अब प्रसूता की हालत बिगडऩे पर डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन किया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। इससे बौखलाए परिजनों ने शव को आजाद अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा किया और कर मुआवजे की मांग की। मौेके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर शव को उठवाया। पुलिस ने मृतका के पति दीपक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला के पति दीपक की शिकायत पर आजाद हॉस्पिटल और अज्ञात डॉक्टर के खिलाफ 304 में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी