थर्मल स्कैनर थर्मामीटर ब्लैक में बेचने को रखे थे, भेद खुला तो रेट टू रेट देकर बचाई जान

गुरुग्राम/अंबाला, बृजेंद्र मल्होत्रा। गुरुग्राम में एक व्यापारी थर्मल स्कैनर थर्मामीटर चाइना से मंगवा कर उसे ब्लैक में बेचकर मोटी रकम कमाना चाहता था परंतु मामला जानकारी में आते ही ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान ने अपने सूचना तंत्र को एक्टिव कर दिया। तीन दिन की मशक्कत के पश्चात इस सर्जिकल आइटम के एक्सपोर्टर के यहां देर रात एफडीए मुख्यालय व स्थानीय प्रशासन से हरी झंडी मिलने के पश्चात अपने घेरे को और एक्टिव कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप एक्सपोर्टर के पास रखे थर्मल स्केनर थर्मामीटर के भंडार को विभाग के कमिश्नर एफडीए डॉ. साकेत कुमार के संज्ञान, राज्य औषधि नियंत्रक नरेंद्र आहूजा के माध्यम से सारी बात ला दी। आगे की कार्रवाई करने के लिए राज्य औषधि नियंत्रक नरेंद्र अहूजा के निर्देशों पर सहायक राज्य औषधि नियंत्रक ललित गोयल ने पूरे मामले पर अपनी पैनी नजर बनाए रखी तथा 6419 थर्मल स्केनर थर्मामीटर उस एक्सपोर्टर से खरीदी मूल्य पर एक थोक दवा विक्रेता लाइसेंस पर सर्जिकल उत्पादों का काम करने वाले होलसेलर के माध्यम से औषधि प्रशासन मुख्यालय के नाम थर्मल स्केनर थर्मामीटर खरीद लिए। इनका उपयोग पूरे राज्य में सिविल अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों व अन्य सेंसेटिव भवनों में आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों व कर्मचारियों पर प्राथमिक जांच के रूप में इनका उपयोग किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि थर्मल स्केनर थर्मामीटर जिसका थोक मूल्य 700 रुपए एवं जीएसटी है, इन दिनों बाजार में 8,000 से 10,000 रुपए तक खुले बाजार में होलसेलरों द्वारा दिया जा रहा है जिसे रिटेलर भी अपना मुनाफा रखकर ग्राहकों को देते हैं । एक्सपोर्टर द्वारा मौके पर एक्सपोर्ट लाइसेंस चाइना से खरीदे गए इन थर्मल स्कैनर थर्मामीटर के बिल व जीएसटी के सभी प्रमाण विभागीय अधिकारियों को सौंपी। इस स्टॉक की पूर्ण पुष्टि होने पर कि यह उत्पाद असली है, ड्रग्स कन्ट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान के मशवरे पर एक्सपोर्टर के पास जब जायज़ माध्यम से उत्पाद मंगवाए और जायज़ रेट पर ही बेचना चाहते हैं तो सरकार औषधि प्रशासन के माध्यम से खरीदना चाहती है, एस समय एक्सपोर्टर की स्थिति विहंगम हो गई। मुनाफा देखे तो विभाग सजा दिलवाएगा, ऐसे में सामान भी जाएगा और सजा भी मिलेगी। उसने मुनाफा गंवाकर ही अपनी साख बचाने का निर्णय लिया।

Related Posts

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

मऊ। गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर होने का मामला सामने आया है। आरोपी दो डॉक्टरों पर FIR दर्ज करवाई गई है। डुमरांव निवासी बालक को गलत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 14 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज