जमाती के संपर्क में आए एक परिवार के 6 संक्रमित, कस्बा सील

आजमगढ़ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में तब्लीगी जमाती के संपर्क में आए एक परिवार के 6 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। जिला प्रशासन ने ऐहतियातन मुबारकपुर कस्बे को सील कर दिया है। कस्बे को सैनिटाइज करने का काम जोरों पर किया जा रहा है। वहीं, बस्ती में कोरोना से मरे युवक के परिवार में एक बच्चा भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। ये यूपी का पहला बच्चा है, जिसकी उम्र महज 3 माह है। बीते दिनों आजमगढ़ के मुबारकपुर नयापुर सिकठी मोहल्ले के मदरसे से मिले तीन जमातियों के सम्पर्क में आए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद मुबारकपुर कस्बे को सील कर दिया गया था। शनिवार की शाम को प्रशासन ने इस मुहल्ले को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया था। संक्रमित बुजुर्ग के परिजनों समेत 9 लोगों को क्वारैंटाइन कराकर जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। जिनमें से 7 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी, जबकि भाई और बहन की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिन्हे राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अब जिले में संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। सभी एक परिवार के हैं। वहीं, बस्ती में कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद संक्रमण की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। अब मृतक के ही परिवार का तीन माह का बच्चा भी इस महामारी के चपेट में आ गया है। हालांकि बच्चे की मां का भी सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है, जिसका प्रशासन को इंतजार है। बच्चे के परिजन सील किए गए इलाके मिल्लतनागर के ही रहने वाले हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी