दवाइयों के अवैध धंधे का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

जम्मू। ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की टीम ने क्षेत्र में दवाइयों के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है। नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की खेप बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद दवाइयां हिमाचल के सिरमौर से ट्रांसपोर्ट के जरिए लाई गई थी।
जानकारी अनुसार ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले दवाइयों के अवैध धंधे की सूचना पर कश्मीर में दुकानों के अलावा ट्रांसपोर्ट एजेंसियों के कार्यालयों में भी औचक निरीक्षण किया था। कई ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को नोटिस भी जारी किए थे। पारिमपोरा श्रीनगर में एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने ड्रग कंट्रोल अधिकारी को बताया कि मैसर्स एआइ इंटरप्राइजेज श्रीनगर के नाम दवाइयों की खेप बुक हुई है। संबंधित अधिकारी टीम के साथ गोदाम में पहुंचे और पाया कि दवाइयों में कोडिसन और मैक्सकाफ खांसी के सिरप आए हैं। यह सिरप मैसर्स थ्री बी हेल्थकेयर लिमिटेड रामपुरा रोड पनोता साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश से बनी हुई हैं। जांच में पता चला कि यह खेप धोखाधड़ी से बुक करवाई गई है। इसके बाद सभी संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर लिया। आरोपी आदिल फारूक राह को जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है। जांच टीम में डिप्टी ड्रग कंट्रोलर कश्मीर इरफाना अहमद के अलावा ड्रग कंट्रोल अधिकारी सज्जाद अहमद, याब्बीर अहमद पंडित, शाहनवाज अहमद, हुमारिया याल और मोहम्मद यूनिस श्यामिल थे। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर ने जानकारी देने के लिए ट्रांसपोर्ट एजेंसी की सराहना की। इसी बीच ड्रग कंट्रोलर जम्मू-कश्मीर लोतिका खजूरिया ने यह मामला हिमाचल प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर के समक्ष भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दवाइयां जम्मू-कश्मीर में युवाओं के भविष्य को खराब करने के लिए लाई जा रही हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक