दवा कंपनियों की अनैतिक गतिविधि उजागर

मुंबई। दवाओंं की बिक्री बढ़ाने के लिए एमआर वितरक और थोक विक्रेताओं को पैसों का लालच देते हैं, जोकि सरासर गलत है। यह आरोप महाराष्ट्र राज्य केमिस्ट ऐंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (एमएससीडीए) ने लगाया है। एमएससीडीए ने सभी दवा कंपनियों के मार्केटिंग प्रमुखों को लिखे गए पत्र में इस कुरीति को खत्म करने की मांग की है। हालांकि, पत्र में किसी कंपनी का नाम नहीं दिया गया है लेकिन इससे दवा कंपनियों की अनैतिक विपणन गतिविधि उजागर हुई है। बता दें कि 2014 में दवा विभाग द्वारा तैयार की गई मसौदा संहिता में कंपनियों द्वारा वितरकों को दी जाने वाली नकदी, उपहार या इस तरह का कोई भी लाभ देने से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव था। बहरहाल सरकार को अभी भी नियमों और उसके उल्लंघन पर जुर्माने के बारे में फैसला करना है।
एमएससीडीए के अध्यक्ष हुकमराज मेहता ने कहा कि कंपनी के प्रतिनिधि बिक्री का अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए वितरकों को धन की पेशकश कर रहे हैं। मेहता ने पत्र में कहा है कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि उच्च प्राथमिकता पर रखकर इस मामले की जांच करें और संबंधित प्रबंधकों व मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को ऐसी अनैतिक और गैर सैद्धांतिक कारोबारी गतिविधियों से रोकें। ऑर्गेनाइजेशन आफ फॉर्मास्यूटिकल्स प्रोड्यूसर्स आफ इंडिया की महानिदेशक कंचना टीके ने कहा कि हम दवा विपणन गतिविधियों के लिए बहुप्रतीक्षित समान संहिता के समर्थक रहे हैं, जो बुनियादी नैतिक मानक तय करेगी। यह देश के मरीजों के प्रति स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को जवाबदेह बनाएगी।

Related Posts

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन ने इसमें सफलता पाई है। इस नेटवर्क के जरिए अमेरिका में…

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 14 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस