सरकारी दवा बेचने के मामले में दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) की डिस्पेंसरियों में बड़े पैमाने पर दवाओं में धांधली का मामला सामने आया है। यहां मरीजों के इस्तेमाल के लिए आने वाली दवाइयां मरीजों को न बांटकर फार्मासिस्ट उसे अवैध तरीके से औने-पौने दाम में बाजार में बेच डालते हैं। ऐसे ही एक मामले में क्राइम ब्रांच ने टिगड़ी स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में कार्यरत फार्मासिस्ट अंकित मिश्रा समेत रिसीवर सुमित राठी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में सरकारी इस्तेमाल की दवाइयां बरामद हुई है। इन दवाइयों पर नॉट फॉर सेल व ईएसआई की मुहर लगी है। डीसीपी क्राइम ब्रांच डॉ. जी. रामगोपाल नायक ने बताया कि अंकित मिश्रा कई सालों से ईएसआई की टिगड़ी स्थित डिस्पेंसरी में बतौर फार्मासिस्ट तैनात था। दूसरा आरोपी सुमित राठी कई सालों से अंकित मिश्रा के संपर्क में आकर सरकारी इस्तेमाल की दवाओं को अवैध रूप से बाजार में बेचने का काम कर रहा था। दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिनों के रिमांड पर लिया गया है। संभावना है कि इनसे पूछताछ के बाद कुछ और डिस्पेंसरियों में तैनात फार्मासिस्टों व अन्य की गिरफ्तारी हो सकती है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार