दवा कारोबारियों पर लगेगी लगाम

सीतापुर (उप्र)। जिले के दवा कारोबारी अब आयकर की चोरी नहीं कर पाएंगे। वास्तविक बिक्री पर कर की अदायगी करनी होगी। अगर चोरी कर रहे हैं तो यह क्रॉस चेकिंग में पकड़ी जाएगी। इसके बाद जुर्माना लगाते हुए पूरा कर वसूला जाएगा।
यह सब आयकर विभाग द्वारा पैनकार्ड के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए पैनकार्ड की डिटेल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से मांगी गई है। डीआई से इसकी डिटेल एकत्र करनी शुुरू कर दी है। जिले के करीब 1600 फुटकर दवा विक्रेता है, जबकि 300 थोक व्यापारी हंै। अभी तक ये व्यापारी बिना पैनकार्ड के ही कारोबार कर रहे थे। अब शासन ने दवा के लाइसेंस में पैनकार्ड की अनिवार्यता कर दी है। बिना पैनकार्ड के लाइसेंस नहीं बनेगा। इसके बाद अब आयकर विभाग ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
ये व्यापारी रोजाना कितना कारोबार करते हैं, उसके बाद वर्ष के अंत में कितना आयकर जमा करते हैं। इसकी अब पूरी डिटेल पैनकार्ड से आसानी से मिल जाएगी। इस पर आयकर विभाग ने इन व्यापारियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से सभी व्यापारियों के पैनकार्ड नंबर मांगे हैं। इसके बाद इन व्यापारियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही अब तक पैनकार्ड नंबर पर हुई खरीद-फरोख्त का भी ब्यौरा देखा जाएगा। उसके बाद वास्तविक आंकलन करके कार्रवाई की जाएगी। इससे दवा कारोबारियों में हडक़ंप मच गया है। जिला औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि आयकर विभाग ने पैनकार्ड नंबर व पावर कॉर्पोरेशन ने मेडिकल स्टोरों की सूची मांगी है। इस सूची को जल्द सौंप दिया जाएगा। उसके बाद यह विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे। दवा कारोबारियों पर अब पावर कॉर्पोरेशन भी शिकंजा कसेगा। दरअसल, मेडिकल स्टोर संचालक करते तो व्यवसायिक कारोबार हैं लेकिन अधिकांश लोगों ने घरेलू कनेक्शन ले रखे हैं। इससे पावर कॉर्पोरेशन को प्रतिमाह लाखों का चूना लग रहा है। इस पर विभाग ने डीआई से मेडिकल स्टोर संचालकों की सूची तलब की है। इस सूची के बाद इनके विद्युत कनेक्शन चेक किए जाएंगे। अगर घरेलू मिलते हैं तो उनको कॉमर्शियल किया जाएगा। साथ ही, जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए