दवा का सैंपल फेल होने पर अब मार्केटिंग फर्म भी होगी जिम्मेवार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने औषधि और प्रसाधन सामग्री नियम, 1945 में संशोधन कर नई अधिसूचना जारी की है। इसके तहत अब किसी भी दवा का सैंपल फेल होने पर उस दवा की मार्केटिंग करने वाली फर्म भी उत्पादन फर्म (फार्मा मैन्यूफैक्चर्र) के बराबर जिम्मेदार होगी। इससे पहले तक खरीदी बिल देने के बाद मार्केटिंग फर्म की जिम्मेदारी नहीं होती थी। नई अधिसूचना के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी अन्य कंपनी द्वारा निर्मित की गई औषधि पर बिना करार के अपने नाम का लेबल लगाकर नहीं बेच सकेगा। जिसका लेबल लगा है (मार्केटिंग कंपनी) वही कंपनी (अर्थात थर्ड मैन्यूफैक्चरिंग करने वाली) दवा निर्माता के बराबर की जिम्मेवार होगी। यह ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स (संशोधन) नियम, 2020 नियम एक मार्च 2021 से लागू होगा। आप पढ़ सकते हैं केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अध्यादेश की कॉपी।
केंद्र सरकार द्वारा किया गया फैसला जानकारों के अनुसार अगर लागू हो जाता है तो पूरे देश में बेनामी थर्ड पार्टी मैन्यूफैक्चरिंग करवा कई डॉक्टरों के साथ-साथ छोटे एमआर पर भी शिकंजे में आ जाएंगे। आज की तारीख में कई एमआर दर्जनभर डाक्टरों से सांठगांठ कर एक मार्केटिंग फर्म बनाकर माल इधर से उधर खपा देते थे। अधिकतर दवा डाक्टरों के बाहर बने काउंटरों ही खप जाती है, परन्तु जब उनके सैंपल लिए जाते थे तो लचीला कानून होने के कारण बिल दिखाकर एमआर व डॉक्टर साफ बच निकलते हैं और मार्केटिंग फर्म नए नाम से फिर थर्ड पार्टी माल बनवाकर माल बेचने में लग जाते हैं। इस नियम के लागू होने पर अब मार्केटिंग फर्म के लिए यह गोरखधंधा चलाना आसान नहीं होगा और वे कानून के शिकंजे में कसे जाएंगे।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई