दवा दुकानों पर खुलेआम बिक रहा नशा

बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री, स्वास्थ्य विभाग सोया, तीन हजार से ज्यादा नाबालिग नशे की गिरफ्त में
जयपुर। शहर के अधिकतर दवा दुकानदार बिना प्रिस्क्रिप्शन के सूंघने वाला नशा (बोनफिक्स, कोडीन आदि) धड़ल्ले से बेच रहे हैं । हैरानी वाली बात यह है कि नशा खरीदने वालों में सबसे ज्यादा संख्या नाबालिगों की है। मेडिकल स्टोर संचालक न उनकी उम्र का ख्याल रख रहे हैं और न ही डॉक्टर की लिखी पर्ची देखने की जरूरत समझ रहे। बस अपनी कमाई के लालच में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।

‘टाबर बसेरा’ नामक संस्था का दावा है कि शहर में तीन हजार से ज्यादा बच्चे सूंघने वाले नशे की गिरफ्त में हैं। यही नहीं, पांच साल तक की छोटी बच्चियां भी इन बच्चों के साथ सूंघने वाला नशा करने लगी हैं। बिना प्रिस्क्रिप्शन नशा बेचने की जांच करने के लिए जब शहर के जगतपुरा स्थित आरोग्य मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल खरीदा तो दुकानदार ने प्रिस्क्रिप्शन के बिना ही इसे दे दिया। इसके अलावा, भारद्वाज मेडिकल स्टोर से कोडीन और जयपुरिया हॉस्पिटल के पास स्थित मेडिकल स्टोर से डुवाडिलियान इंजेक्शन खरीदा। यह इंजेक्शन बिना किसी डॉक्टर की अनुमति के नहीं दिया जा सकता। जब इन दुकानदारों से कहा गया कि हमें नशे के लिए ‘सामान’ चाहिए तो उन्होंने ट्रामाडोल, डुवाडिलियान और कोडीन दे दिया। संस्था टाबर बसेरा का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी थी लेकिन इस पर कोई एक्शन ही नहीं लिया गया। यह स्थिति किसी एक क्षेत्र विशेष की नहीं है। इसके बावजूद कोई एक्शन प्लान नहीं है। इस पर रोकथाम की भी कोई योजना पुलिस के पास नहीं है।

दवा दुकानदारों पर करेंगे कार्रवाई: इस संबंध में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ का कहना है कि डॉक्टर्स के मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बिना नशे की दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं तो यह बेहद चिंता का विषय है। इनकी काउंसलिंग कराएंगे।

बच्चों को काउंसलिंग जरूरी: मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश जैन ने बताया कि नशा करने वाले बच्चों को काउंसलिंग की जरूरत है। एक बार आदत पडऩे पर बच्चे बार-बार नशा लेने लगते हैं। ऐसे बच्चों और उनके परिजनों की काउंसलिंग कर इस प्रकार के नशे से होने वाले लॉन्ग टर्म नुकसान के बारे में बताया जाना चाहिए। उनका मोटिवेशन भी बेहद जरूरी है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए