दवा दुकानों पर चल रहा गड़बड़झाला 

नागौर। जिलेभर में हर माह करोड़ों का दवा कारोबार हो रहा है। औषधि विभाग के पास इस बिक्री के समस्त आंकड़े उपलब्ध नहीं है और न ही इन दवाओं की आड़ में नकली और प्रतिबंधित दवाओं के धंधे पर रोक लगाने संबंधी कार्रवाई की ही रिपोर्ट है। रिपोर्ट भेजने के दौरान आंकड़ों की खानापूर्ति कर ली जाती है। जिले के नागौर, मकराना, कुचामन, जायल, खींवसर, गोटन, रिया, मेड़ता, डीडवाना, डेगाना, परबतसर, मौलासर एवं नावां आदि क्षेत्रों में छोटी-बड़ी मिलाकर करीब चार हजार दुकानें चिकित्सा विभाग के नियमों का खुला उल्लंघन कर रही है, लेकिन विभाग की कोई कार्रवाई नहीं हो पाने से दवा दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।
जानकारों का कहना है कि जांच अभियान की खानापूर्ति के लिए तीन-चार माह में एक-आध बार किसी दवा दुकान पर चले गए तो यह भी जांच अभियान का हिस्सा बन जाता है। इस संबंध में ड्रग शाखा के अधिकारियों का कहना है कि दुकानों पर किसी तरह की गड़बड़ नहीं है। जबकि क्षेत्र में स्थित कई दुकानों पर अवैध तरीके से दवाएं बेची जा रही हैं। औषध एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत दवा का निर्माण व बिक्री की जाती है। इसके अनुसार कोई भी व्यक्ति या फर्म राज्य सरकार की ओर से जारी लाइसेंस के बिना औषधियों का स्टॉक, बिक्री या वितरण नहीं कर सकता है। बेची गई प्रत्येक दवा का कैश मेमो देना अनिवार्य है। गत एक साल में ड्रग विभाग को दुकानों की जांच के दौरान ज्यादातर दुकानों पर सब सही मिला। बिना फार्मासिस्ट के दवाओं की दुकान संचालित होने के बाद भी कार्रवाई का आंकड़ा दहाई तक भी नहीं पहुंचा। विभाग के पास जिले भर में दवाओं की दुकानों की गतिविधियां जांच के लिए न कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही दुकानों पर औचक जांच कर फार्मासिस्ट की उपस्थिति या अनुपस्थिति की जांच की गई। जबकि गत दिनों केन्द्र सरकार ने दुकानों में उपलब्ध दवाओं की जांच एवं कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को अलर्ट किया था। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने से औषधि विभाग की कार्यशैली संदेह के घेरे में आने लगी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नागौर के ड्रग इंस्पेक्टर बलदेव चौधरी का कहना है कि फिलहाल इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत मिली तो जरूर कार्रवाई करेंगे।

Related Posts

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को…

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

हैदराबाद (तेलंगाना)।  नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड की गई है। टीजी सेफ के ड्रग्स विंग ने ग्रेटर हैदराबाद में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद