नशीली दवाइयों समेत एक गिरफ्तार, साथी फरार 

हनुमानगढ़। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 हजार 780 नशीली टेबलेट्स बरामद की हैं। सीआई अरुण चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गुरमुख सिंह (24 ) पुत्र डोगर सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी गुरमख बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ मल्लडखेड़ा रोड से 11 एसबीएन रोही नगराना की ओर आ रहा था। पुलिस ने उसे नाकाबंदी के दौरान रुकवाया। तलाशी ली तो उसकी बाइक पर काले रंग के प्लास्टिक कट्टे में 51 हजार 580 एलप्राजोल्म टेबलेट व 19 हजार 200 पारवोरिन स्पास कैप्सूल बरामद किए। कुल नशीली गोलियां व कैप्सूल पुलिस ने 70 हजार 780 बरामद की। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
वहीं, जांच अधिकारी एसआई राय सिंह ने बताया कि 12 मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से सप्लायर का भी पता लगाया गया है और पांच सप्लायरों को भी पकड़ा गया है। आरोपी सुखदेव सिंह ढाबां के मामले में सप्लायर मदन सिंह सिद्वू ढाबां, आरोपी मदन सिंह के मामले में सप्लायर सोनू सिंह निवासी हनुमानगढ़ टाउन, आरोपी सुरेंद्र सिंह बोलांवाली के मामले में सप्लायर सचिन आरोड़ा सूरेवाला, आरोपी कुलदीप सिंह और मुकेश कुमार भगतपुरा के मामले में सप्लायर पूर्ण सिंह मल्लाखेड़ा, आरोपी रोहिताश निवासी हरिपुरा के मामले में सप्लायर याद मोहम्मद निवासी जोधपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज लखारा संगरिया के मामले में नोखा से सप्लायर को पकडऩे के प्रयास जारी है। सीआई ने बताया कि राजस्थान के साथ पंजाब और हरियाणा सटा होने के कारण और राजस्थान में पोस्त बंद किए जाने से नशीली दवाइयों को बेचने और खरीदने का धंधा आस-पास के क्षेत्र में किया जा रहा है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत