दवा व्यापारियों में रोष

फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर से दवा व्यवसायी भाईयों और नौकर का कार समेत अपहरण कर लिया गया है। बताया गया है दुकान बंद कर कार से सीतापुर स्थित घर जा रहे दवा व्यापारी दो भाइयों व उनके नौकर का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इस मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्र व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दवा व्यापारी में रोष है कि आखिर जब उनपर इस तरह के हमले होते रहेंगे तो वो काम कैसे करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, जब दूसरी कार से घर लौट रहे व्यवसायी के पुत्रों ने पीछा किया तो बदमाश जहांगीराबाद क्षेत्र में तीनों को कार से उतारकर नकदी, गहने व कार लूटकर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की मगर उनका कुछ पता नहीं लग सका। इस दौरान हैरान कर देने वाली बात सामने आई जब आरोपियों को पकड़ने की जगह पुलिस वारदात के बाद बाराबंकी व सीतापुर पुलिस में काफी देर तक सीमा विवाद चलता रहा, बाद में मोहम्मदपुर खाला कोतवाली में मुुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

सीतापुर के थाना महमूदाबाद के पैंतेपुर कस्बा निवासी उमाशंकर जैन व उनके भाई अशोक जैन की फतेहपुर कस्बे के पटेल नगर में दवा की दुकान है। दोनों भाई दवा का थोक व फुटकर व्यापार करते हैं।

घटना की खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने फतेहपुर कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। कुछ ही देर में जहांगीराबाद पुलिस दोनों व्यापारियों व उनके नौकर को लेकर पहुंची तो सभी ने राहत की सांस ली।

पीड़ित व्यवसायियों ने बताया कि बदमाशों ने अगवा कर उन्हें व नौकर को कार में ही जमकर पीटा और करीब छह हजार रुपये कैश, सोने व चांदी की दो अंगूठी, सोने की चेन, कार व सभी के मोबाइल फोन लूट ले गए हैं।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 15 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़