बड़ी कार्रवाई – भारी मात्रा में दवाएं जब्त

अगरतला। अगरतला से बीएसएफ द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई की खबर है। बीएसएफ ने अगरतला से 73 किलोमीटर दूर धानपुर क्षेत्र के तारापुर इलाके में एक रिहायशी मकान से पिस्टल,जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित दवाएं बरामद की।

बीएसएफ की 145 वीं बटालियन के कमांडेंट गणेश कुमार ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलने पर बॉर्डर गार्ड्स की टुकड़ी ने 45 साल के अब्दुल रहमान के घर से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए। प्रतिबंधित खांसी की दवा फेंसिड्रिल की 250 बोतलें भी बरामद की गई। इसके अलावा 450 नारकोटिक्स टैबलेट और 10,402 बांग्लादेशी मुद्रा(टका) और 2.1 लाख रुपए रहमान के पास से बरामद किए गए। बरामद सामग्री बाद में स्थानीय पुलिस के हवाले कर दी। सेपाहिजाला के पुलिस अधीक्षक सुदीप्ता दास ने कहा कि रहमान को हिरासत में ले लिया गया है।

वहीं कथालिया पंचायत समिति के चेयरमैन अब्दुल करीम, जो सीपीएम नेता भी हैं, ने कहा, रहमान भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। रहमान ने 2015 में पंचायत चुनाव भाजपा उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने रहीम के घर के पिछवाड़े में पिस्टल रख दी और उसे गिरफ्तार कर दिया। यह खतरनाक ट्रेंड है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 15 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़