दवा व्यापारी के ठिकाने पर रेड, 6 लाख की नकली दवाएं जब्त

प्रतापगढ़ (उप्र)। औषधि विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर शहर में संचालित यूनिवर्सल मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर पर रेड की। टीम को यहां से करीब छह लाख रुपए कीमत की नकली और नशीली दवाएं बरामद हुई। पुलिस टीम ने यूनिवर्सल मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूटर के संचालक को गिरफ्तार कर दुकान में मिली दवाओं को सीज कर दिया है। औषधि निरीक्षक ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी अनुसार, नगर कोतवाली के मीराभवन में विश्वनाथ प्रताप सिंह ने यूनिवर्सल मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूटर के नाम पर फर्म खोल रखी है। दवा की दुकान में नकली और नशीली दवाओं का कारोबार होने की शिकायत मिलने पर औषधि निरीक्षक राहुल कुमार ने सहायक औषधि आयुक्त उदय भान को मामले से अवगत कराया। सहायक आयुक्त ने फतेहपुर औषधि निरीक्षक को टीम के साथ दवा की दुकान पर छापेमारी करने का निर्देश दिया। औषधि विभाग की टीम, क्राइम सीओ आलोक सिंह व शहर कोतवाल के साथ मीराभवन स्थित यूनिवर्सल मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर पर छापेमारी की गई। जांच में पता चला कि स्टोर में करीब छह लाख रुपये से अधिक की दवाएं नशीली व नकली हैं। इस पर पुलिस ने संचालक विश्वनाथ प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर नशीली व नकदी दवाओं को सीज कर दिया गया।
औषधि निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि नशीली दवाओं की ग्रामीण अंचलों में दुकानों पर सप्लाई होती थी। जीएसटी चोरी करके सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। मौके से लगभग 6 लाख की दवाएं सीज कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस कार्रवाई से दवा कारोबारियों में हडक़ंप मचा रहा।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक