इंदौर। शहर के एक व्यापारी को अमानक दवा सप्लाई कर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार शहर स्थित स्कीम 74 निवासी सिद्धार्थ लुल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दवाई का कारोबार है। दो साल पहले निषिकोश कुमार चौहान और रवितोश निवासी हरिद्वार ने सिद्धार्थ कोकहा कि हम दवा निर्माता हैं। हमारी दवाइयां अच्छी क्वालिटी की हैं और देशभर में बिकती हैं। इस पर दोनों आरोपियों ने कुछ बिल देकर सिद्धार्थ को 40 लाख की दवाइयां सप्लाई की। दो साल बाद गुजरात के एक अफसर ने सिद्धार्थ को बताया कि उनकी दवाइयां अमानक हैं। उन्होंने नकली दवाइयां सप्लाई की हैं। उनकी दवाई में मानकों के आधार पर गुणवत्ता नहीं है। इसके बाद सिद्धार्थ ने आरोपियों से संपर्क किया तो वे नहीं मिले। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट
कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…






