दवा सप्लायर से लूट का प्रयास, मारी गोली

बिल्थरारोड (बलिया)। करीमगंज के पास बिल्थरारोड-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर बीती शाम बाइक सवार बदमाशों ने दवा सप्लायर का पिकअप जबरन रुकवाया और रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने दवा सप्लायर अवधेश कुमार सिंह (30 वर्ष) निवासी मारीटार थाना बांसडीह को गोली मार दी। इस बीच लुटेरों के भय से पिकअप चालक जान बचाकर निकल भागा। गोली अवधेश के बाएं पैर में लगी। उसे गंभीर हालत में सीयर सीएचसी भर्ती कराया गया। लूटकांड में असफल बदमाशों ने अवधेश के पैर में तीन गोलियां मारी और हवाई फायरिग करते हुए निकल भागे। इस वारदात के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई।
अवधेश कुमार सिंह बलिया जिला मुख्यालय स्थित अर्चना मेडिकल स्टोर के सेल्समैन है। वह हर बुधवार को पिकअप से दवा लेकर बिल्थरारोड के विभिन्न दवा दुकानों पर दवा की सप्लाई करने के बाद कलेक्शन का पैसा लेकर लौट जाता था। नगर के दर्जनों दुकानों से हिसाब करने के बाद वह सूर्या अस्पताल पहुंचे और यहां दवा देने के बाद सीधे उभांव-सिकंदरपुर के रास्ते बलिया के लिए निकल गए। इस बीच करीमगंज के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर जबरन गाड़ी रूकवा ली और चालक से पिकअप की चाभी छीन ली। इस बीच चालक कृष्णा खतरा भांपकर निकल भागा जबकि बदमाशों ने अवधेश को घेर लिया और सिर पर पिस्टल के बट से हमलाकर रुपये से भरा बैग छीनने लगे। इसका सेल्समैन ने विरोध किया तो बदमाशों ने बाएं पैर में तीन गोलियां भी दाग दीं। बावजूद इसके हिम्मत का परिचय देते हुए अवधेश बैग बचाने को लेकर बदमाशों से भिड़े रहे।
घायल सेल्समैन ने बताया कि बैग में करीब ढाई लाख रुपये कैश था जो सुरक्षित बच गया है। उभांव थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के दौरान भयवश चालक कृष्णा भाग गया था, जो अब पुलिस कब्जे में सुरक्षित है और घटनास्थल से दवा व्यवसायी के वाहन को भी सुरक्षित थाना लाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। इस घटना की सूचना मिलते ही दवा व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोशिएसन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने घटना का तत्काल पर्दाफाश करने की मांग की है। उधर सीयर सीएचसी पर दी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एंड एसोसिएशन ने भी जनपद में अपराध बढऩे व दुस्साहसिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 7 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 7 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 11 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची