दवा स्टाकिस्ट के गोदाम पर औषधि विभाग की रेड

अयोध्या। औषधि विभाग ने नगर के नहरबाग स्थित गोदाम पर रेड कर शैंपू व अन्य सामग्री जब्त की। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है।  जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर पीसी रस्तोगी की अगुवाई में यह छापामारी की गई। जानकारी अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. अनिता भटनागर जैन ने जिलाधिकारियों को पत्र भेज कर एक कंपनी के बेबी शैंपू की बिक्री पर रोक संबंधी आदेश पर अमल कराने का निर्देश दिया है। ऐसे स्टाकिस्टों व दुकानों पर छापेमारी करने की हिदायत भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान ड्रग कंट्रोल की रिपोर्ट में बेबी आयल, मॉश्चराइजर व मसाज आयल समेत सात प्रोडक्ट में फार्मेल्डिहाइड की मिलावट पाई गई। यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसके बाद ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण ने हस्तक्षेप करके इन उत्पादों की बिक्री पर रोक संबंधी कार्रवाई करवाई। इसी के तहत संबंधित स्टाकिस्ट के यहां छापेमारी की गई।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी