ग्राहक को लुभाने के लिए फर्जी बिल थमाया

अम्बाला। पुणे के प्रसिद्ध आदित्य बिरला मेमोरियल अस्पताल के परिसर में स्थित कृष्णा मेडिकोज से मरीज के तीमारदार को दवा का फर्जी बिल सौंपने का मामला सामने आया है। दरअसल, डायलिसिस के एक रोगी के तीमारदार ने कृष्णा मेडिकोज से दवा खरीदी। उसे 1726 रुपए का बिल मिला। तीमारदार ने 2000 रुपए का नोट दिया तो दुकानदार ने उसे 1500 रुपए वापस कर दिए। जब कैश काउंटर पर बैठे व्यक्ति को पैसे ज्यादा लौटाने पर ध्यान दिलाया तो कैशियर ने कहा कि 500 रुपए ही बनते हैं। ऐसे में ग्राहक का माथा ठनका कि जब बिल 1726 रुपए का है तो 500 रुपए ही क्यों लिए गए। कहीं दवा नकली तो नहीं और बिल पर जीएसटी व सीएसटी  का कॉलम भी नहीं था। अत: बिल व दवा दोनों नकली होने की आशंका होने पर इस दवा से डायलिसिस भी डरते-डरते करवाया कि कहीं परिणाम शून्य न दिखाई दे तो इसकी सूचना प्रमाण सहित औषधि प्रशासन को दी ताकि लोगों की जिंदगी से खेल बंद हो।
इस पर एफडीए पुणे के संयुक्त कमिश्नर डॉ. एस.बी. पाटिल को जांच का जिम्मा मिला। पाटिल ने जांच के बाद शिकायत को पुख्ता पाया। जब इतना डिस्काऊंट देने का कारण पूछा गया तो कृष्णा मेडिकोज के मालिक जितु चौधरी ने बताया कि कम्पनी की तरफ से हिदायत है कि इतना ही पैसा लेना है, सो हम उसी का पालन कर काम कर रहे हैं। जब दवा की गुणवत्ता पर शक जाहिर किया तो वे इधर-उधर की बात करने लगे। औषधि प्रशासन ने मौके से सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए और रिपोर्ट आने पर विभागीय ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस संबंध में आदित्य बिरला मेमोरियल अस्पताल के ईओ रेखा दुबे ने बताया कि मामला अति संवेदनशील है। वे इस पर खुद की निगरानी में उचित कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि  उनका लक्ष्य रोगी को ठीक उपचार उपलब्ध करवाना है। दवा निम्न स्तर की है या नकली, यह देखना औषधि प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 1 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 3 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 4 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 12 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन