दिल्ली एम्स में अध्यात्म से किया जायेगा मरीजों का इलाज

AIIMS DELHI: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, दिल्ली (AIIMS DELHI) में अब मरीजों को नई सुविधा मिलेगी। कैंसर, किड़नी, लीवर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब एम्स में दवाइयों के साथ-साथ  अध्यात्म उपचार (Spiritual Treatment) भी दिया जायेगा। जिससे मरीज जल्द से जल्द ठीक हो चुके हैं। इसकी शुरुआत सबसे देश के सबसे अस्पताल दिल्ली एम्स में की गई है।

महीने के किसी एक बुधवार को अध्यात्म उपचार (Spiritual Treatment) शिविर होगा आयोजित (AIIMS DELHI) 

महीने के किसी एक बुधवार को अस्पताल में अध्यात्म उपचार शिविर आयोजित होगा। इसमें कैंसर, लीवर, ह्रदय और किडनी जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स आंतरिक ऊर्जा बढ़ाने का तरीका समझायेंगे। शिविर में मरीजों को बताया जायेगा कि वो कैसे अपनी आतंरिक उर्जा को कैसे एक जगह केंद्रित करें।

दिल्ली एम्स ने दाजी ग्लोवल गाइड ऑफ हार्टफुलनेस संस्था के साथ एक समझौता किया है। इसके अनुसार, एम्स में गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे मरीजों को मन की चेतना को विशेष अवस्था में लाने का गुर सिखाया जायेगा। जिससे मरीजों को अपनी बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, दिल्ली (एम्स) ये रिसर्च करेगा कि इससे मरीजों को कितना फायदा हुआ है।

ये भी पढ़ें- देश में पहली बार हार्ट अटैक के ऑपरेशन में आधुनिक तकनीक का उपयोग

एम्स दिल्ली में हाल के दिनों में कई तरह के प्रयास शुरू हुए हैं। ऐसा ही एक प्रयास के तहत अब गंभीर मरीजों को एलोपेथ के साथ-साथ आयुर्वेद और अन्य तरह के प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के जरिए भी इलाज किया जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इलाज के दौरान नेचुरोपैथी को अजमाया जायें तो गंभीर बीमारी से लड़ रहे मरीज को ठीक होने में कम वक्त लगता है। साथ ही इस पद्धति से इलाज के खर्च में कमी आती है। इस पद्धति के माध्यम से ऐलोपैथी पर होने पर 80 प्रतिशत खर्चे को बचाया जा सकता है।

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त