दिल्ली में बेच रहे थे नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, पुलिस ने दो को दबोचा

नई दिल्ली. दिल्ली में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन (Fake Remdesivir injection) बेचने के आरोप में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शुक्रवार को 2 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है. इनके पास से 15 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन भी बरामद किया गया है. इस मामले में नागलोई पुलिस स्टेशन (Nangloi Police station) में एक मामला दर्ज किया गया है.

जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी और नकली दवाएं बेचेने के मामले भी बढ़ गए हैं. ताजा मामला नागलोई का है. यहां दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन जब्त किया है. इन आरोपियों के पास से पुलिस को 34 हजार रुपये कैश भी मिले हैं. इसके अलावा इन आरोपियों के पास से एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और एक कार भी बरामद हुआ है जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच-पड़ताल कर रही है.

24 घंटे में 524 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 3 नामी-गिरामी रेस्टोरेंट पर छापा मारकर 524 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए हैं. राजधानी दिल्ली के बेहद पॉश इलाके खान मार्केट में आज यानी शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस ने कई मशहूर रेस्टरोरेंट में छापा मारकर बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए. टाउन हॉल रेस्टोरेंट से पुलिस को 9 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले थे. इसके अलावा खान चाचा रेस्टोरेंट से पुलिस ने 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए थे. खान चाचा रेस्टोरेंट को पुलिस ने सील कर दिया है.

684 ऑक्सीमीटर जब्त

इधर, साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 थाने की पुलिस टीम ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो थोक में मेडिकल और जीवनरक्षक उपकरणों की कालाबाजारी कर रहे थे. यहां आरोपियों के पास से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित उसके लिए प्रयोग होने वाले 82 प्लास्टिक पाइप्स, 3 हजार 486 डिजिटल थर्मामीटर, 684 ऑक्सीमीटर और 10 नेबुलाइजर मिले हैं. DCP अतुल ठाकुर और ACP लक्ष्य पांडे के मुताबिक, इस मामले में जल्द ही कुछ अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है.

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक