नकली दवा बनाने वाली फार्मा कंपनियों को बख्शा नहीं जायेगा: मनसुख मांडविया

Mansukh Mandaviya: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस यात्रा में हर संभव प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान नकली दवा बनाने वाली फार्मा कंपनियों को लेकर कहा कि गड़बड़ करने वाली फार्मा कंपनियों को बख्शा नहीं जायेगा। सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दवाओं का मुद्दा निश्चित रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। दवा एक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा है। देश में 10,500 से अधिक फार्मा कंपनियां हैं। हमने अतीत में दोषी फार्मा कंपनियों के खिलाफ कारर्वाही की है।

जन औषिधि केंद्रों पर बहुत सस्ती मिल रही हैं दवायें : Mansukh Mandaviya

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दून में कैनाल रोड स्थित जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों और लाभार्थियों से बातचीत की। मांडविया ने कहा कि दवा के अभाव में किसी की मौत न हो, इस उद्देश्य से जन औषधि केंद्र खोले गए हैैं।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जन औषधि केंद्रों पर लोग को दवा बेहद सस्ती मिल रही है और इसे लेकर उनका भरोसा भी बढ़ा है। सस्ती दवा से लोग की जरूरत के साथ उनकी आर्थिक बचत भी हो रही है।

एक जिले में अधिक मेडिकल कॉलेज खोलने पर कोई रोक नहीं 

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि एक जिले में एक से अधिक मेडिकल कालेज खोलने पर रोक नहीं है। लेकिन इसके लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गत नौ साल में मेडिकल कालेजों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी है। एमबीबीएस और पीजी की सीटें भी दोगुनी हो गई हैं।

केंद्र सरकार ने गंभीर बीमारियों की दवाओं पर इंपोर्ट ड्यूटी की खत्म

इस दौरान  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार, अपर सचिव अमनदीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. विनीता शाह, औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय जैन मौजूद रहें।

 

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए