नकली रेमडेसिविर बेचने वाला सरगना दबोचा, पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर लिया

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-13,17 निवासी सरगना प्रदीप का सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल में मेडिकल स्टोर है। अभी तक पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि प्रदीप 12 हजार रुपये में उत्तराखंड से नकली रेडमेसिविर का इंजेक्शन लेकर आता था। पानीपत में असली रेमडेसिविर इंजेक्शन बताकर 30 हजार रुपये में बेचा जा रहा था। पुलिस ने प्रदीप को रविवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है। उम्मीद की जा रही कि उसके जरिए रेमडेसिविर के नकली इंजेक्शन बनाने वाले तक पहुंचा जा सकेगा।

750 इंजेक्शन लेकर आया था, 650 इंजेक्शन बेच दिए
पुलिस पूछताछ मे सामने आया कि प्रदीप रेमडेसिविर के 750 इंजेक्शन लेकर आया था। उनमें से 650 इंजेक्शन को वह बेच चुका है। उसने 100 इंजेक्शन अपने भांजे सुमित, 150 इंजेक्शन सक्षम और 40 इंजेक्शन केशव को बेचने लिए दिए थे।

सुमित, सक्षम और केशव की रिमांड पूरी होने के बाद भेजा जेल
आरोपी सुमित, सक्षम और केशव की चार दिन की रिमांड शनिवार को खत्म हो गई, जिस पर उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम ने 27 अप्रैल को सेक्टर-18 में गर्वमेंट कॉलेज के पास से कार सवार में तीनों युवकों को 19 रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उन्होंने उक्त रेमडेसिविर इंजेक्शन को सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल के मेडिकल स्टोर संचालक प्रदीप से खरीदा था।
कई मेडिकल स्टोर संचालक हो चुके हैं अंडरग्राउंड, रिमांड में हो सकता है बड़ा खुलासा
चर्चा में है कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले मुख्य सरगना को पुलिस ने भले ही गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन रिमांड के दौरान प्रदीप और भी बड़े खुलासे कर सकता है। प्रदीप की गिरफ्तारी होने के बाद कई मेडिकल स्टोर संचालक अंडरग्राउंड हो चुके हैं। बस स्टैैंड मार्केट के अलावा सेक्टर 11-12 मार्केट में भी इनके सहयोगियों के मेडिकल स्टोर के ठिकाने हैं, जो खुले तो हैं, लेकिन इनके मालिकों का कुछ अतापता नहीं है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक