नर्स की लापरवाही, प्रसव के दौरान महिला की बच्चेदानी में छोड़ा पट्टी का रोल

फरीदाबाद। सरकारी अस्पतालों में नर्स और डॉक्टरों की लापरवाही लगातार सामने आ रहे है। बता दें कि एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नर्स ने प्रसव के दौरान महिला की बच्चेदानी में पट्टी का रोल छोड़ दिया। गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव के दौरान महिलाओं को अच्छी सुविधाएं मिल सके इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है लेकिन ड्यूटी पर तैनात सरकारी डॉक्टर और नर्स सरकार की नीति को पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित सरकारी अस्पताल में देखने को मिला है जहां एक महिला की डिलीवरी के दौरान डॉक्टर और नर्स की लापरवाही सामने आई है। डिलीवरी के बाद डॉ और वहां पर मौजूद नर्सों ने महिला की बच्चेदानी के रास्ते में पट्टी का पूरा रोल ही रखा हुआ छोड़ दिया। जिसके कारण महिला बेहोश हो गई परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो इस सारे मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को धीरज नाम की इस महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान सेक्टर तीन स्थित फर्स्ट रेफरल यूनिट में डिलीवरी के लिए दाखिल कराया गया था। वहां पर मौजूद डॉक्टर और नर्सों ने नॉर्मल डिलीवरी होने के बाद महिला के बच्चेदानी के रास्ते पर पूरा पट्टी का रोल रखा हुआ छोड़ दिया। पीड़ित महिला की माने तो डिलीवरी के बाद उसे उसके परिजन घर ले आए लेकिन आज उसकी तबीयत बिगड़ गई और आखिर में वह बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसके बच्चेदानी के रास्ते में रखी पट्टी के रोल को निकाला। पीड़ित महिला धीरज और डॉक्टर और नर्सों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रही है ताकि आगे से किसी महिला के साथ ऐसा ना हो।

वहीं पीड़ित महिला के पति विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी डिलीवरी के बाद से ही बीमार होती चली गई और 4 दिन पहले तो बाथरूम में बेहोश पड़ी हुई मिली जिसके बाद उन्होंने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां जांच के दौरान पता चला कि बच्चेदानी के रास्ते में पट्टी का रोल रखा हुआ है जिसको डॉक्टरों ने बाहर निकाल दिया है, लेकिन उसकी पत्नी को इंफेक्शन फैल गया है। अभी भी उसकी तबीयत खराब है उन्होंने सरकारी अस्पताल के सीएमओ और पुलिस में भी शिकायत दी है ताकि आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए