नशा मुक्ति केंद्र का प्रभारी नशे की तस्करी में संलिप्त

जहांगीरपुरी में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र का प्रभारी खुद नशे की तस्करी कारोबार में संलिप्त पाया गया। जांच में सामने आया कि वह इलाज कराने आए लोगों के आधार कार्ड से नशीले पदार्थ खरीदता था। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने यमुना बाढ़ क्षेत्र में जब ऑपरेशन क्लीनस्वीप चलाया तो नशे की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।

अपराध शाखा ने प्रभारी प्रदीप समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही साथ गाजियाबाद के एक मेडिकल स्टोर को भी सील किया गया है। इस गिरोह के सदस्य यमुना बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले और फुटपाथ पर गुजारा करने वाले लोगों को नशे की सप्लाई देते थे। अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कई बार यमुना बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर नशा करते हुए फुटपाथ और अन्य जगहों पर रहने वाले लोगों को देखा।

ये भी पढ़ें- बिना डॉक्टर के चल रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड पर छापेमारी

उन्होंने नशे के कारोबार का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को आदेश दिए। अपराध शाखा और उत्तरी जिला पुलिस के एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक संयुक्त अभियान ऑपरेशन क्लीनस्वीप चलया। इसमें दिल्ली और यूपी के ड्रग विभागों की सहायता ली गई। जांच में यमुना बाढ़ क्षेत्र से ब्यूप्रेनोर्फिन की दो मिलीग्राम की 22 स्ट्रिप्स, 28 सिरिंज और 74 सुइयां, एविल की 10 एमएल के 850 इंजेक्शन/शीशियां, सात बैग के साथ-साथ अन्य दवाओं के 2800 इंजेक्शन बरामद किए गए।

पुलिस इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की टीम ने जहांगीरपुरी इलाके में एलिगेंट क्लिनिक नशा मुक्ति केंद्र के परिसर पर छापा मारा और प्रभारी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। केंद्र के रजिस्टर और दवाओं के स्टॉक की जांच से सामने आया कि प्रदीप केंद्र में इलाज करा रहे नशे के पीड़ितों के आधार कार्ड से नशे की दवाएं खरीदता था। इसके बाद वह तस्करों को बेच रहा था। इसके अलावा आरोपी नशे की वस्तुओं को हनुमान मंदिर, छत्ता रेल, आईएसबीटी, यमुना बाजार, निगम बोध घाट आदि क्षेत्रों में यमुना के बाढ़ क्षेत्रों नशा करने वालों और आवारा लोगों को बेच देता था।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए