नशीली गोलियों की तस्करी में युवती गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। नशीली दवा की तस्करी में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। चूनावढ़ थाना पुलिस ने लगभग 1.59 लाख नशीली गोलियों व कैप्सूल की बड़ी खेप पकड़े जाने के मामले में हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी कोमल सिंधी पत्नी पवन कुमार सिंधी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिले में संभवत: यह पहला मामला है जिसमें नशीली दवाइयों की बरामदगी में लिप्त कोई महिला पकड़ी गई है। हालांकि पूर्व में पुलिस ने अफीम, स्मैक, पोस्त और शराब आदि नशीले पदार्थ की सप्लाई में कई महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन में 1 लाख 59 हजार नशीली गोलियां तथा कैप्सूल ले जाते हुए रणजीत सिंह निवासी गांव पतली को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दवाओं की अवैध बिक्री और सप्लाई में रणजीतसिंह के भाई शिवराजसिंह को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शिवराजसिंह ने खुलासा किया कि वह नशीली दवाओं की यह खेप हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी महिला कोमल सिंधी से लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर गांधीनगर हनुमानगढ़ जंक्शन से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस के अनुसार महिला को कोर्ट में पेश किए जाने से पहले नशीली दवाइयों के बारे में कड़ी पूछताछ की गई। पूछताछ में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल फोन नंबर मिले हैं, जिनसे वह नशीली दवाइयां मंगवाकर आगे सप्लाई करती थी। अब पुलिस इन बड़े सप्लायरों पर शिकंजा कसेगी।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 3 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 3 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 26 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन