नशीली दवाइयां बेचने पर डॉक्टर को 10 साल कैद

मोहाली। जिला मुक्तसर से मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष और उसके साथी को नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में मोहाली कोर्ट ने 10-10 साल की कैद तथा 1-1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मोहाली की एडिशनल सेशन जज रजनीश गर्ग की कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जोध सिंह और बादल सिंह को सजा देने का फैसला सुनाया गया। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर दोषियों की ओर से जुर्माने की रकम नहीं भरी गई तो एक-एक साल की कैद बढ़ा दी जाएगी।
जिला अटॉर्नी गुरदीप सिंह ने बताया कि विजिलेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव कांउली जिला मुक्सतर से आरएमपी डॉक्टर की दुकान चलाने वाले जोध सिंह निवासी धुलकोल से हजारों नशीली दवाइयां और शीशियां बरामद की गई थी। जबकि उसके अन्य साथी बादल सिंह से भी करीब 1400 नशीली गोलियां बरामद की थी। विजिलेंस के अनुसार जोध सिंह खुद को मेडिकल प्रेक्टिशनर का ब्लॉक अध्यक्ष बता रहा था, जबकि उसके पास आरएमपी का लाइसेंस भी नहीं था। विजिलेंस के अनुसार आरोपियों ने इलाका पुलिस के साथ भी सांठ-गांठ की हुई थी, जिसके बाद वो एरिया में नशीली दवाइयों को बेचने का काम करते थे।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 13 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन