नशीली दवाओं के साथ सौदागर गिरफ्तार

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने चिराग अली दरगाह रेलवे क्रासिंग के पास नशीली दवाओं के सौदागर इंदिरानगर निवासी नईम को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं। पता चला कि वह तीन दुकानदारों को माल बेचता था।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार के अनुसार उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल रूप बसंत और परवेज ने चेकिंग अभियान चलाया था। तलाशी लेने पर इंदिरानगर निवासी नईम के बैग से नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर नईम को गिरफ्तार कर लिया। नईम ने बताया कि वह रुद्रपुर के खेड़ा से इंजेक्शन की खेप मजहर उर्फ सोनू से मंगाता है। मजहर ही नईम और बनभूलपुरा के कमरुद्दीन सहित तीन लोगों को नशीली दवाएं सप्लाई करता है।
पुलिस ने इस मामले में मजहर से पूछताछ की लेकिन उसके पास कोई इंजेक्शन बरामद नहीं हुआ। मजहर उर्फ सोनू ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व बनभूलपुरा स्थित अपनी साली नसरीन पत्नी असगर के घर में किराए पर रह रहा था लेकिन नसरीन ने उसका पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। इस मामले में पुलिस ने नसरीन का पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया। मजहर उर्फ सोनी का भी पुलिस एक्ट में चालान किया। पुलिस कमरूद्दीन की तलाश कर रही है। आरोपी के पास से एविल (10) नौ पीस, लेजेसिव के 120 टैबलेट, एल्प्रासेप की 120 टैबलेट, 48 सिंप्लेक्स कैप्सूल, ट्रामा डोल की 31 टैबलेट और डिस्पो वैन की छह सीरिंज बरामद की गई हैं।

Related Posts

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

रायबरेली (यूपी)। मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। दवाओं की गुणवत्ता को लेकर औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा…

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अमेरिका और यूरोप के दवा नियामकों ने छह दवा फैक्टरियों में गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर की हैं। वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त