नशीली दवा की खेप के साथ पिता-पुत्र काबू

राजोरी। जिला पुलिस ने शहर में दाखिल होने से पहले पिता-पुत्र को नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी जुगल मनहास के अनुसार राजोरी पुलिस स्टेशन की टीम ने एसएचओ एजाज हैदर ने डीएसपी आपरेशन प्रणव महाजन की अगुवाई में शहर के सलानी क्षेत्र में विशेष नाका लगा रखा था। पुलिस टीम वहां से गुजर रहे हर वाहन को जांच के बाद ही आगे जाने दे रही थी। तभी वहां से दो लोग पुलिस को देख निकलने का प्रयास करने लगे। पुलिस के सतर्क जवानों ने दोनों को पकड़ उनकी जांच की तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद हुईं। एसएसपी के अनुसार पुलिस ने मंजूर अहमद व उसके पुत्र वकार अहमद के कब्जे से 1224 नशीले कैप्सूल व 1120 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 14 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 24 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 18 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए