नशीली दवा की भारी खेप पकड़ी गई, एक आरोपी गिरफ्तार

टोडाभीम (राजस्थान)। नशीली दवा की भारी खेप पकड़ी गई है। जब्त की गई इन नशीली दवाओं की बाजारी कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है। इसके साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला

जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टोडाभीम थाना अधिकारी दिलीप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 लाख रुपए की नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी प्रीतम कुमार पुत्र मोहनलाल कुम्हार निवासी टोडाभीम को गिरफ्तार किया है।

64920 नशीली टेबलेट जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 64920 नशीली टेबलेट जब्त की हैं। इनका वजन 41 किलो एवं 1585 सिरप का वजन 195 किलो है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबारियों में हडक़ंप मच गया है। डीएसपी मुरारी लाल मीना ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टोडाभीम थाना अधिकारी दिलीप वर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा टोडाभीम कस्बे में नशे का कारोबार करने वाले कारोबारी को चिन्हित किया गया। कस्बे के पुरोहित पाड़ा में कार्यवाही करते हुये आरोपी प्रीतम कुमार पुत्र मोहनलाल कुम्हार निवासी टोडाभीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये की कीमत की बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां जप्त की है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 18 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC