नशीली दवा मामले में बायोजेनेटिक ड्रग कंपनी का लाइसेंस कैंसिल

सोलन। नशीली दवा मामले में झाड़माजरी स्थित बायोजेनेटिक ड्रग कंपनी का लाइसेंस स्थाई रूप से कैंसिल कर दिया गया है। राज्य दवा नियंत्रक कार्यालय ने बायोजेनेटिक ड्रग उद्योग को दवाओं से संबंधित रिकार्ड 16 मई तक उपलब्ध करवाने का नोटिस दिया था।

उद्योग के अधिकारी यह रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवा पाए। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अब राज्य दवा नियंत्रक कार्यालय की टीमें बद्दी के थाणा स्थित स्माइलैक्स फार्माकैम, झाड़माजरी स्थित बायोजेनेटिक ड्रग लिमिटेड व स्माइलैक्स हेल्थ केयर उद्योगों की जांच कर रही हैं।

यह है मामला

पंजाब की नारकोटिक्स सेल की टीम व स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्माइलैक्स फार्माकैम व बायोजेनेटिक ड्रग लिमिटेड उद्योगों में नशीली दवा मामले में जांच की थी। स्माइलैक्स समूह के तीन शेयर होल्डर व मैनेजर फिलहाल फरार हैं।

नौ मई को पंजाब की नारकोटिक्स व एसटीएफ ने स्माइलैक्स फार्माकैम में दबिश दी थी और ट्रामाडोल नारकोटिक्स ड्रग की दवाओं की छानबीन की थी। टीम ने 10 मई को उद्योग से 70.42 लाख गोलियां जब्त कीं और 725 किलो नशीला पाउडर जब्त किया था।

छानबीन में पता चला कि इस उद्योग के मालिक के दो और उद्योग हिमाचल में हैं। 12 मई को बायोजेनेटिक्स उद्योग से 1.98 करोड़ एल्प्राजोलम की गोलियां जब्त कीं। हिमाचल राज्य दवा नियंत्रक कार्यालय की टीम ने तीसरे उद्योग स्माइलैक्स हेल्थकेयर से 400 किलो कोडिन को जब्त किया था।

तीनों उद्योगों में फिलहाल दवा उत्पादन बंद

राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि स्माइलैक्स ग्रुप के दो उद्योगों के सभी नारकोटिक्स संबंधित लाइसेंस को स्थायी रूप से कैंसिल कर दिया है। सामान्य दवाएं बनाने वाले लाइसेंस अभी जांच के अधीन हैं। तीनों उद्योगों में फिलहाल दवा उत्पादन बंद है। उद्योगों में हमारी तीन टीमें जांच में जुटी हैं।

 

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 18 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC