नशे का गढ़ बना राजस्थान, जयपुर के बाद अब जोधपुर में पकड़ी गईं 1 करोड़ की नशीली दवाइयां

जोधपुर। राजस्थान धीरे-धीरे नशीली दवाओं का गढ़ बनता जा रहा है. राजधानी जयपुर के बाद अब जोधपुर में 1 करोड़ रुपयों से ज्यादा की नशीली दवायें बरामद की गई हैं। जयपुर में एक दिन पहले करीब साढ़े छह करोड़ से रुपये से अधिक की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी गई थी। ये तो बानगी भर है। पंजाब के बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर और उसके पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ में नशीली दवाओं की खेप पकड़े जाना अब आम बात हो गई है। इन कार्रवाइयों से साफ है कि राजस्थान में नशा किस कदर अपनी जड़ें जमाता जा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के सरदारपुरा स्थित अमरदीप कॉम्पलेक्स के पास स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने एक गोदाम में छापा मारकर यहां से नशीली दवाइयां का जखीरा जब्त किया है। इन टीमों को यहां से प्रतिबंधित ट्रॉमाडॉल, कोडिंग सिरप और गर्भपात की दवाइयां का बड़ा भंडार मिला। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मांडा ने बताया कि शर्मन जोशी व अनिल दत्त जोशी नाम के दो व्यक्तियों यह फर्म बना रखी है। इस फर्म ने यहां पर दवाइयों का गोदाम बना रखा था। छापा मारने के दौरान दोनों मौके से फरार हो गए, लेकिन ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने उनके एक प्रतिनिधि को पकड़कर एक करोड़ रुपयों से अधिक की प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने राजधानी जयपुर के करणी विहार थाना इलाके के मयूर विहार में छापामार कार्रवाई की थी। पंजाब पुलिस ने वहां एक मकान के बेसमेंट में चल रहे नशे के कारोबार का खुलासा किया था।  पुलिस ने वहां से 10 लाख से ज्यादा अल्प्राजोलम टेबलेट, 80 हजार से ज्यादा कोडीन सिरप और 16 हजार ट्रॉमाडॉल के इंजेक्शन बरामद किए थे। जयपुर में बरामद की गई दवाइयों का बाजार मूल्य करीब 6.5 करोड़ से ज्यादा आंका गया था। वहीं बड़ी संख्या में गर्भपात के काम आने वाले MTP किट भी बरामद किए गये थे।  उनका बाजार मूल्य करीब 4 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 3 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए