नशे के रूप में उपयोग होने वाली दवाइयों की बिना बिल बिक्री

कोटा (कैलाश शर्मा) : कोटा में नशे के रूप में औषधीयो के दुरुपयोग को रोकने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में आज प्रहलाद मीणा सहायक औषधि नियंत्रक कोटा के निर्देशन में संतोषी नगर चौराहे स्थित कोटा मेडिकल स्टोर पर दिनेश कुमावत एवं योगेश कुमार औषधि नियंत्रण अधिकारी कोटा द्वारा कार्रवाई की गई ।

दिनेश कुमावत औषधि नियंत्रण अधिकारी कोटा ने बताया कि कोटा स्थित थोक विक्रेताओं से नशे के रूप में उपयोग में ली जाने वाली औषधियां के विक्रय रिकॉर्ड के आधार पर आज संतोषी नगर चौराहा पर स्थित कोटा मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान फर्म द्वारा नशे के रूप में उपयोग में ली जाने वाली लगभग 1000 अविल इंजेक्शन 63 कोडिन सिरप एवं 100 स्पास्मो प्रॉक्सीवों कैप्सूल को बिना डॉक्टर की पर्ची एवं बिना बिल के बेचना पाया गया निरीक्षण के दौरान फर्म में विक्रय बिल संधारण के लिए कोई कंप्यूटर सिस्टम भी नहीं पाया गया उक्त फर्म को लाइसेंस अगस्त 2023 में दिया गया था एवं उक्त फॉर्म ने मात्र 8 महीनों में भारी मात्रा में नशे के रूप में उपयोग में आने वाली औषधीया खरीदी एवं बिना डॉक्टर की पर्ची के आम जन को बेच दी गई मौके पर फर्म की निरीक्षण रिपोर्ट बनाई गई है जिस पर अग्रिम कार्रवाई हेतु निरीक्षण रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी मौके पर उक्त फर्म को बन्द करवा दिया गया है ।

दिनेश कुमावत औषधि नियंत्रण अधिकारी कोटा का कहना है कि एविल इंजेक्शन का उपयोग नशे के रूप में किया जाता है जो की आज की नई पीढ़ी के लिए जानलेवक नशा है । अतः कोटा में जिन दवाई विक्रेताओं द्वारा अविल इंजेक्शन बिना डॉक्टर की पर्ची के बेचा जाता है आगे भी उन पर निगरानी रख के औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी