नालंदा के गांवों में अब मरीजों के इलाज के लिए टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध

Nalanda: नालंदा (Nalanda) जिले के ग्रामीण अस्पतालों में अब मरीजों के इलाज के लिए टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध होगी। टेलीमेडिसीन सेवा मरीजों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। नालंदा जिले के 554 ग्रामीण इलाके के अस्पताल इस पर काम कर रहे हैं। अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध है। इसके लिए वहां डॉक्टरों और एएनएम नर्सों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

हर हाल में गांवो में टेलीमेडिसीन सेवा उपलब्ध रहे (Nalanda) 

हाल में ही एक समीक्षा हुई जिसमें सामने आया कि  355 केन्द्रों में एक भी रोगी का इलाज टेलीमेडिसीन से नहीं हुई थी। यहां की एएनएम से शोकॉज किया जा चुका है। सेवा में सुधार की गुंजाइश को लेकर सदर अस्पताल में  स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक डॉ. संस्कृति सिन्हा बरियार ने समीक्षा की। इसमें एएनएम का सही से प्रशिक्षित नहीं होने और हब में डॉक्टरों की अनदेखी की बातें सामने आयीं। समीक्षा बैठक में कहा गया कि हर हाल में गांवों में टेलीमेडिसीन सेवा बहाल रहे। जिससे अधिक से अधिक रोगियों का बेहतर इलाज गांवों में ही हो सक। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि जिले के केन्द्रों पर एक हजार 50 नर्स काम कर रही हैं।

238 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भी इन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर हैं। उनके माध्यम से सामुदायिक स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, इस सेवा में तैनात एएनएम अब भी तकनीकी रुप से पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं हो पायी हैं।

बेहतर नर्स की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण दें

समीक्षा बैठक में अपर निर्देशक ने स्वास्थ्य केंद्रों को आदेश दिए कि बेहतर नर्स की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जायें। इसके लिए नर्सों को टैबलेट (टैब) भी दिए गए हैं। इसके माध्यम से दूसरी तरफ हब सेंटर में बैठे एमबीबीएस डॉक्टर उनकी परेशानी और बीमारी को देख-सुनकर इलाज करते हैं।

ये भी पढ़ें- शरीर का अंग दान करने पर मिलेगी 42 दिनों की छुट्टी

बैठक में सभी प्रखंडों के बीसीएम, बीएचएम व प्रभारियों के साथ डीपीएम ने बैठक की। इसमें राज्य स्वास्थ्य समिति के मान इकबाल, सीएस डॉ. अविनाश कुमार सिन्हा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव रंजन, डॉ. राकेश रंजन व अन्य मौजूद रहे।

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन