निजी अस्पताल को अनियमितताएं बरतने पर किया सील, सीएमओ व डिप्टी सीएमओ सस्पेंड

चरखी दादरी। निजी अस्पताल पर अनियमितताएं बरतने की गाज गिरी है। लोहारू रोड स्थित जयहिंद अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन सीएमओ व डिप्टी सीएमओ को भी सस्पेंड किया गया है।

साथ ही अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कार्रवाई के विरोध की आशंका के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। इस मामले में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन सीएमओ और डिप्टी सीएमओ को सस्पेंड किया गया है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार वर्ष 2020 में एक मरीज ने चरखी दादरी के निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाया था। दो साल बाद उसने दिल्ली के एम्स अस्पताल में जांच करवाई तो पेट में गॉज (पट्टी) होने की बात पता चली। इसके बाद मरीज ने तत्कालीन मुख्यमंत्री के समक्ष इसकी शिकायत की।

इस पर संज्ञान लेकर सीएम ने रोहतक पीजीआई के चिकित्सकों का बोर्ड बनाकर जांच करवाई। बाद में पीड़ित मुख्यमंत्री से मिले और पूरे मामल की जानकारी दी। इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को ठोस कार्रवाई के आदेश दिए।

जांच रिपोर्ट में अस्पताल की चूक आई सामने

बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें मरीज के दूसरे ऑपरेशन के दौरान अस्पताल के चिकित्सक की ओर से चूक होने का अंदेशा जाहिर किया गया। इसके अलावा, आयुष्मान योजना में भी अस्पताल के फर्जीवाड़ा करने के तथ्य सामने आए और इस आधार पर अस्पताल को आयुष्मान पैनल से हाल ही में बाहर किया गया है।

महानिदेशक के आदेश पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने दो टीमें गठित की और देर रात जयहिंद अस्पताल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान अस्पताल में 18 मरीज भर्ती मिले, जिन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 3 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 3 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए