नि:शुल्क दवा वितरण के लिए 250 करोड़

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले 38 अस्पताल, 260 डिस्पेंसरियां और एक हजार मोहल्ला क्लीनिक में अब दवाओं की कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही, दवा और अन्य जरूरी जरूरी चीजें वेयर हाउसों में रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
वेयरहाउस से करीब 1,400 जगहों पर दवाइयों और कंज्यूमबेल आइटम की आपूर्ति होगी। वेयर हाउस में दवाओं का स्टॉक रखने और उसे अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों तक पहुंचाने का काम आउटसोर्स के जरिये होगा। सरकार अपने तीन अस्पतालों रघुबीर नगर स्थित गुरू गोविंद सिंह अस्पताल, ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी और अशोक विहार के दीपचंद बंधु अस्पताल में अस्थायी वेयर हाउस बनाएगी। इनमें तीन महीने की दवाइयों और कंज्यूमेबल आइटम का स्टॉक रखा जाएगा। आवंटित राशि वर्ष 2016-17 में खर्च करने की स्वीकृति दी गई है।  इस राशि से अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, पॉली क्लीनिकों और मोहल्ला क्लीनिकों के लिए दवाइयां और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदी जाएंगी। दिल्ली सरकार के अधीन काम करने वाले आयुर्वेदिक, यूनानी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में भी मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़