नोएडा से नाइजीरिया जा रही एंटी कैंसर समेत 20 दवाइयां जब्त

नोएडा में औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाइजीरिया के नागरिक से एंटी कैंसर समेत 20 दवाइयां जब्त की है। जब्त की गई दवाइयों की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।  एंटी कैंसर समेत अन्य दवाएं अवैध रूप से नाइजीरिया भेजी जा रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि दवाइयों का बिल नाइजीरियाई युवक के नाम था। जबकि यह फर्म के नाम होना चाहिए था।

चार नमूने जांच के लिए भेजे गए

औषधि प्रशासन विभाग ने जब्त की गई चार दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही दवा उपलब्ध कराने वाली दिल्ली की फर्म को नोटिस जारी किया है। युवक के पास केवल 8 लाख रुपये का बिल मिला है। पुलिस प्रशासन को एंटी कैंसर समेत अन्य दवाईयां अवैध तरीके से नाइजीरिया ले जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर विभागीय टीम व बीटा दो थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कासा ग्रांड सोसाइटी के नजदीक से नाइजीरिया के एक नागरिक को पकड़ा। युवक के पास दवाइयां बरामद हुई।

दवाइयों को विदेश ले जाने के मानक पूरे नहीं किए गए

औषधि विभाग के निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी दी कि दवाइयों को विदेश ले जाने के मानक पूरे नहीं किए गए थे। दवाइयों के बिल किसी फर्म के नाम पर होना चाहिए, लेकिन जब्त दवाइयों का बिल युवक के नाम पर था। पूछताछ में नाइजीरियाई युवक ने बताया कि वहां बीमार लोगों के लिए दवाइयां लेकर जा रहा है। इस कारण दवाइयों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- FDA ने स्किन एलर्जी दवा बेचने वाले अमेजन, वालमार्ट को दी चेतावनी

बताया जा रहा है कि जब्त की गई दवाइयों में से कुछ को माइनस दो डिग्री तापमान में रखना जरूरी है, लेकिन दवाइयों को आइसपैक में नहीं रखा गया था। जिससे वो खराब हो सकती हैं।

 

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए