नौनिहालों के लिए 24 ब्रेस्ट मिल्क बैंक

नई दिल्ली। अब नौनिहालों को मां के दूध से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। केंद्र सरकार 8 राज्यों में 24 ब्रेस्ट मिल्क बैंक की स्थापना कर रही है। इन ब्रेस्ट मिल्क बैंकों की स्थापना सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के अनुसार सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्तनपान यूनिटों की स्थापना की जा रही है। इसके लिए संबंधित राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को कार्यात्मक और तकनीकी मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। साथ ही संबंधित राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए उनके प्रस्तावों के अनुसार वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी आठ राज्यों को 24 ब्रेस्ट मिल्क केंद्र की स्थापना के लिए 11.53 करोड़ रुपए की राशि का अनुमोदन किया गया है। चौबे ने कहा कि स्तनपान केंद्रों या स्तनपान यूनिट की स्थापना का मकसद स्तनपान क्रिया को संरक्षित करना है ना कि स्तनपान के महत्व को कम करना। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण से माता का अपना दूध उपलब्ध नहीं होता है तो ब्रेस्ट मिल्क बैंक से बच्चों को डोनर ड्यूमन मिल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह बच्चों को कृत्रिम दूध उपलब्ध कराने का एक सर्वोत्तम विकल्प है। देश के आठ राज्यों कर्नाटक मेें 1, गुजरात में 3, तेलंगाना में 4, पश्चिम बंगाल में 1, महाराष्ट्र में 3, राजस्थान में 9, उत्तर प्रदेश में 1 और मध्य प्रदेश में 2 ब्रेस्ट मिल्क बैंक का निर्माण किया जा रहा है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए