पंजाब के प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना में करोड़ों की घपलेबाजी का विजिलेंस ब्यूरो ने किया पर्दाफाश

चंडीगढ़। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य के कुछ प्राइवेट अस्पतालों द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अधीन लाभपात्रियों का इलाज करने के नाम पर फर्जी डॉक्टरों द्वारा बिलों के क्लेम करके करोड़ों रुपए की घपलेबाजी का पर्दाफाश हुआ है। इस दौरान अधिकृत इफको टोकियो बीमा कंपनी द्वारा सरकारी अस्पतालों के बीमा क्लेम भारी मात्रा में रद्द कर दिए गए, जिस कारण राज्य सरकार के खज़़ाने को करोड़ों का घाटा पड़ा है।

इस दौरान अधिकृत इफको टोकियो बीमा कंपनी द्वारा सरकारी अस्पतालों के बीमा क्लेम भारी मात्रा में रद्द कर दिए गए, जिस कारण राज्य सरकार के खजाने को करोड़ों का घाटा पड़ा है। बुधवार को विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य डायरेक्टर और डीजीपी बीके उप्पल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में चल रहे इस घोटाले की हर पक्ष से गहराई तक जांच करने के लिए एक विजिलेंस इन्क्यारी दर्ज की गई है, जिससे इस योजना के अधीन प्राइवेट अस्पतालों द्वारा की जा रही बड़ी घपलेबाजी करके अपने आप को वित्तीय लाभ पहुंचाने संबंधी की जा रही अनियमितताओं का पर्दाफाश किया जा सके और सरकारी अस्पतालों के बीमा क्लेम रद्द करने के कारणों की जांच की जा सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दलजिंदर सिंह ढिल्लों एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज जालंधर द्वारा एकत्रित की गई प्राथमिक जांच के अनुसार आयुष्मान भारत स्कीम के अंतर्गत जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के कई बड़े नामी अस्पतालों द्वारा स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड धारकों के नाम पर मोटी रकमों के फर्जी डाक्टर बिल तैयार करके बड़े स्तर पर घपलेबाजी करके बीमा क्लेम हासिल किए जा रहे हैं।

इन तीन जिलों में कुल 35 सरकारी अस्पताल और 77 प्राइवेट अस्पताल इस योजना के अधीन राज्य सरकार द्वारा सूचीबद्ध किए गए हैं। उप्पल ने और विवरण देते हुए बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि जिला कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी कस्बे में चल रहे एक नामी अस्पताल (जांच) प्रभावित न हो इस कारण नाम नहीं दिया जा रहा, ने इस साल के दौरान करीब 1282 व्यक्तियों के इलाज के लिए कुल 4,43,98,450 रुपए का बीमा क्लेम किया गया, जिसमें से इस अस्पताल के 519 दावे रद्द हो गए और बाकी बचे मामलों में से कुल 4,23,48,050 रुपए के दावे स्टेट हैल्थ अथॉरिटी पंजाब द्वारा पास किए गए हैं। पास हुई इस राशि 4,43,98,450 रुपए में से अब तक 1,86,59,150 रुपए की रकम की अदायगी बीमा कंपनी इफको टोकियो द्वारा उक्त अस्पताल को की जा चुकी है। जांच अधीन अस्पताल की पोल खोलते हुए उन्होंने बताया कि इस नामी अस्पताल द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत एक मरीज के इलाज के बदले उसके परिवार के अन्य व्यक्तियों का दाखिला अस्पताल में दिखा कर झूठे बीमा क्लेम हासिल किए गए हैं।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची