पटना में 8022 नशीले इंजेक्शन बरामद, ड्रग विभाग ने की छापेमारी

पटना में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाही को अंजाम देते हुए नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 8022 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। इन इंजेक्शनों की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

ड्रग विभाग की लगातार छापेमारी जारी 

नशीली और नकली दवाओं की ब्रिकी पर लगाम लगाने के लिए ड्रग विभाग की लगातार छापेमारी जारी है। इसी कड़ी में टीम ने 8 हजार 22  यूनिट एम्प्युल को बरामद किया है। ये नशे के रुप में इस्तेमाल किए जाते हैं। इन इंजेक्शनों को डॉक्टरों की अनुमति के बिना नहीं दिया जा सकता है। लेकिन गिरफ्तार हुए लोगों का गिरोह इन दवाओं को महंगे दामों में बेच रहा था। विभाग ने अलग-अलग छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

ड्रग विभाग के अधिकारी ने कहा 

 ड्रग विभाग के अधिकारी सचिदानंद ने इस मामले के बारें में बताया कि उनकी टीम को  गुप्त सूचना मिली थी कि नशीले दवाइयों का रैकेट चलाया जा रहा है। इस रैकेट में दर्जनों लोग शामिल हैं। इस सूचना के आधार पर  बहादुरपुर थाने की पुलिस के सहयोग से पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जीबाग स्थित बजरंग मेडिको समेत अन्य कई मेडिकल दुकानों में छापेमारी कर 8022 बुप्रेन्योरफिन इंजेक्शन एम्प्युल बरामद किया गया, जो मार्केट में बैन है।

बरामद की गई दवाइयों लागत मूल्य तीन लाख रुपए है, लेकिन अवैध व्यापार करने वालों के लिए कोई तय कीमत नहीं है। इनकी कीमत 50 लाख से भी अधिक हो सकती है। बरामद दवाइयों के साथ नशीले दवा के कारोबार में शामिल सात धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- पुणे के पास 2 अवैध फैक्ट्रियों पर छापेमारी में ₹50 करोड़ की दवाएं जब्त

वहीं ड्रग विभाग के अधिकारियों के लिखित शिकायत के आधार पर दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की करवाई की जा रही है। कैसे और कहां से नशीला दवाओं की बिक्री की जा रही है इसकी भी जानकारी ली जा रही है । फिलहाल बरामद दवा को जब्त कर बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक