पीजीआई रोहतक की डॉ. मोहिनी को मिला ‘बेस्ट ओरल पेपर अवॉर्ड’ 

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के मेडिसन विभाग की एसोसिएट प्रो. डॉ. मोहिनी को बेस्ट ओरल पेपर अवार्ड से नवाजा गया है। डॉ. मोहिनी को यह अवार्ड 7 से 10 फरवरी तक कोच्चि में आयोजित एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया की 74वीं वार्षिक कांफ्रेंस में दिया गया। मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. कत्याल ने डॉ. मोहिनी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह अवार्ड पाकर विभाग व संस्थान का नाम रोशन किया है। डॉ. मोहिनी ने बताया कि कोच्चि कांफ्रेंस में उन्होंने ओर्गेनो फोसफोरस इंडयूस्ड डिलेड न्यूरोपैथी विषय पर व्याख्यान दिया था, जिसे काफी सराहा गया और उन्हें बेस्ट ओरल प्रस्तुतिकरण के अवार्ड से नवाजा गया। डॉ. मोहिनी ने बताया कि ओर्गेनो फोसफोरस एक तरह का पेस्टिसाइड है, जिसे कई बार इंसान गल्ती से ले लेता है या कई बार आत्महत्या करने के लिए प्रयोग करता है। ऐसे में इसको लेने के बाद मरीज का जीवन बच जाने पर उसके कुछ समय बाद दुष्प्रभाव आने शुरू होते हैं और वे मरीज के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं। इसकी समय पर पहचान की जानी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि यदि दुष्प्रभावों का समय पर पता नहीं चलता है तो उससे मरीज को चलने फिरने में परेशानी आ सकती है, अपंगता आ सकती है तथा कई बार मरीज की जान पर भी बन सकती है। इसके लक्षणों की शुरूआत पैरों की मांसपेशियों से शुरू होती है और घुटनों से नीचे या हाथों में बहुत ज्यादा कमजोरी या सुन्नपन आ जाता है। ऐसे में मरीज की एमआरआई, सीएसटी या एनसीवी इत्यादि टेस्ट करवाकर उसकी बीमारी की पहचान कर समय पर उसका इलाज करवाना बहुत जरूरी है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए