पैरासिटामोल और एजिथ्रोमाइसिन के सेवन से रिएक्शन की शिकायत, दवाओं का स्टॉक जब्त

मंडी (हप्र)। पैरासिटामोल और एजिथ्रोमाइसिन के सेवन से मरीजों में रिएक्शन होने का मामला प्रकाश में आया है। मामला संज्ञान में आने पर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में एजिथ्रोमाईसिन, पैरासिटामोल तरल और डीएलएफ ग्लूकोज के स्टॉक को जब्त कर लिया गया है। दवा नियंत्रक पवन कुमार ने बताया कि प्रभावित बैच की दवाओं के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं और रिपोर्ट आने तक इन दवाओं का वितरण रोक दिया है।

यह है मामला

बीते दिनों क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उल्टी-दस्त, बुखार और अन्य रोगों से पीडि़त मरीजों को एजिथ्रोमाईसिन, पैरासिटामोल तरल और डीएलएफ ग्लूकोज दवाएं दी गई थीं। इससे कुछ मरीजों के शरीर पर लाल दाने उभरने लगे और बुखार बढऩे की शिकायतें सामने आईं। इससे अस्पताल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया और सभी पीडि़तों को तुरंत वैकल्पिक दवाएं देकर राहत पहुंचाई गई।
दवा नियंत्रक पवन कुमार ने दवा वितरण कक्ष पर तैनात कर्मचारियों को इन दवाओं का आवंटन न करने को कहा है। वहीं, पैरासिटामोल की लगभग 100 गोलियां, एजिथ्रोमाइसिन की 1,335 टैबलेट्स और डीएलएफ ग्लूकोज की 323 बोतलों को जब्त कर लिया है। जिन बैचों की दवाओं से मरीजों को समस्या हो रही थी, उनके सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. धर्म चंद वर्मा ने कहा कि कुछ मरीजों ने इन दवाओं के सेवन के बाद खुजली और अन्य रिएक्शन की शिकायतें की थीं। इसके मद्देनजर दवा नियंत्रक ने प्रभावित दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अब इन दवाओं के स्थान पर अन्य वैकल्पिक दवाएं मरीजों को दी जा रही हैं।

 

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 19 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती