तीन मेडिसिन के कॉम्बिनेशन पर राजस्थान में लगा बैन

जयपुर। तीन मेडिसिन के कॉम्बिनेशन पर राजस्थान सूबे में पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड ने लगाया है। केन्द्र सरकार के आदेश के बाद राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड ने नि:शुल्क दवा लिस्ट में शामिल सर्दी, जुकाम के साथ बुखार में दी जाने वाली तीन दवाओं के कॉम्बिनेशन सिट्रीजीन एचलीएस पेरासिटामोल, फिनाइलफाइन एचसीएल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

अब इस दवा का न तो मानव उपयोग के लिए विनिर्माण किया जाएगा और न ही इसका वितरण व बिक्री होगी। प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों पर यह दवा 2 सितबर से प्रतिबंधित कर दी गई हैं।

आवश्यक दवा सूची से नाम हटाया

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व प्रभारी अधिकारी जिला औषधि भण्डार डूंगरपुर के डॉ. विपिन मीणा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने 156 प्रकार की कॉम्बिनेशन की दवाओं को प्रतिबंधित किया है। इनमें से राजस्थान में नि:शुल्क दवा योजना की लिस्ट में दवा सिट्रीजीन एचसीएल, पेरासिटामोल, फिनाइलफाइन एचसीएल टेबलेट (सेटीरिजन 5 एमजी, फिनाइलफाइन 10 एमजी एंड परोसिटामोल 325 एमजी टेबलेट) को आवश्यक दवा सूची से हटा दिया है।

तीनों दवाओं का कॉम्बिनेशन बैन

जानकारी के अनुसार इन तीन दवाओं के मिश्रण को सर्दी-जुकाम के साथ बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत होने पर मरीज को देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता था कि मरीज को सिर्फ सर्दी जुकाम हैं, बुखार नहीं आ रहा या फिर उसे शरीर में दर्द की शिकायत भी नहीं होती हैं तो ऐसे में भी तीनों दवाओं का कंबीनेशन दिया जा रहा था। ये तीनों दवाएं नि:शुल्क दवा की सूची में अलग से भी मौजूद हैं। इसी कारण तीनों दवाओं के कॉम्बिनेशन को बैन किया है।

 

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 22 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज