प्रतिबंधित इंजेक्शन की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कलियर। देहरादून से आई औषधि नियंत्रण विभाग की विजिलेंस टीम ने स्थानीय टीम के साथ संयुक्त रूप से छापा मारकर अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को नशे के इंजेक्शन की बड़ी खेप के साथ पकड़ा। इस दौरान भागने की फिराक में एक तस्कर ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई तक की, लेकिन बाद में टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। दोनों तस्करों के पास से डेढ़ हजार से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है। दोनों के पास से डेढ़ हजार बुप्रेन्योरफिन नाम के प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। यह इंजेक्शन नशे के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

एक इंजेक्शन की कीमत करीब 150 रुपये है। बताया कि दोनों आरोपितों को कलियर थाने लाया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। टीम में एसआइ जगदीश रतूड़ी, संजय सिंह नेगी, जोगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। बता दें कि कलियर नशे के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब कलियर से नशे के इंजेक्शन मिले हों। इससे पहले भी यहां कई बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं। कई मेडिकल स्टोर पर छापे मारकर नशे के इंजेक्शन एवं गोलियां बरामद हो चुकी हैं। पंजाब पुलिस की ओर से भी कई बार छापेमार कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके कलियर में नशे के कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है।

गौरतलब है कि कलियर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार चल रहा है। औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कलियर क्षेत्र में नशे के इंजेक्शन की बड़ी खेप आई है। इस पर विभाग की खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रसाधन उत्तराखंड की टीम सोमवार को कलियर पहुंची। टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा और कलियर पुलिस के साथ योजनाबद्ध तरीके से एक तस्कर को माल के साथ बुलाया। जैसे ही तस्कर स्कूटी पर सवार होकर माल लेकर आया धनौरी-कलियर मार्ग पर उसे रोक लिया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन इंस्पेक्टर ने उसे पकड़ लिया। इस पर तस्कर ने हाथापाई शुरू कर दी तब तक टीम के अन्य सदस्यों ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जावेद निवासी कलियर बताया। उसी के माध्यम से टीम ने एक अन्य तस्कर को माल के साथ बुलाया। वह भी बाइक पर सवार होकर आया, उसके पास नशे के इंजेक्शन से भरा एक बड़ा बैग था। उसके आते ही टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तस्कर का नाम अमान बताया गया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 23 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक