प्रतिबंधित दवा बेचने पर 59 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए

जयपुर। प्रतिबंधित दवा बेचने पर 59 मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। वहीं, दो दवा विक्रेताओं के लाइसेंस कैंसिल किए गए हैं।

यह है मामला

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार एवं दुरूपयोग पर रोक लगाने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान औषधि नियंत्रण अधिकारियों द्वारा दवा विक्रेताओं की गहनता से जांच की जा रही है।

35 लाख की दवाओं का स्टॉक किया जब्त

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि अभियान के तहत बीकानेर, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में करीब 35 लाख रुपये की दवाओं के स्टॉक को जब्त किया गया है। 59 औषधि विक्रेताओं के लाइसेन्स निलम्बित, दो दवा दुकानदारों के लाइसेन्स कैंसिल किए गए हैं।

करीब 200 दवा विक्रेता फर्मों का निरीक्षण किया गया है। इनमें से 33 दवा दुकानों पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। 112 दवा दुकानदार एनडीपीएस घटकयुक्त औषधियों के विक्रय बिल नहीं दिखा पाए।

आरोपी दुकानदार को किया गिरफ्तार

प्रतिबंधित दवा

औषधि नियंत्रण अधिकारी जोधपुर पंकज गहलोत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजय त्यागी के कब्जे से एनडीपीएस घटकयुक्त औषधि का स्टॉक जब्त कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

औषधि नियंत्रण अधिकारी, श्रीगंगानगर अमनदीप ने बिना औषधि अनुज्ञापत्र के संचालित की जा रही फर्म के मालिक राहुल के कब्जे से दवाओं के स्टॉक को जब्त किया है। औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि डॉक्टर की पर्ची पर ही एनडीपीएस घटकयुक्त दवाइयां बेची जाएं। साथ ही मरीज के नाम विक्रय बिल जारी किया जाए।

Related Posts

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

गुरुग्राम। नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी मिली है। इसके चलते 44 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। स्टोरों पर नशीली दवाए की खरीद व बिक्री का हिसाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 0 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क