ड्रग वेयर हाउस की दवा मिली नकली, वापस मंगवाई शीशियां

बरेली। ड्रग वेयर हाउस से सरकारी अस्पताल में भेजी गई आंख, कान की दवाइयां जांच में फेल पाई गई हैं। इन दवाओं के सैंपल बदायूं के ड्रग वेयर हाउस से लिए गए थे। विभाग की ओर से सभी शीशियों को वापस मंगा लिया गया है। साथ ही संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर उस बैच की सभी दवाओं को बांटने पर रोक लगा दी गई है।

यह है मामला

उत्तराखंड के हरिद्वार की जेपी ड्रग कंपनी की ओर से बदायूं के जिला अस्पताल में मरीजों के लिए प्रेडनिसोलोन सोडियम फॉस्फेट ड्रॉप सप्लाई की गई थी। प्रेडनिसोलोन सोडियम फॉस्फेट ड्रॉप आंख, कान की सूजन कम करने के काम आती है। सप्लाई आने के बाद उसे डिस्ट्रीब्यूट करने की तैयारी थी।

इसी बीच मंडल मुख्यालय से खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ड्रग वेयर हाउस पहुंच गई। उन्होंने इस दवा के साथ अन्य दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लिया था। जांच में आंख और कान की सूजन को ठीक करने वाला यह ड्रॉप जांच में खरी नहीं उतरी।

सप्लायर दवा कंपनी को नोटिस किया जारी

लैब से जांच रिपोर्ट फल मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने संबंधित दवा कंपनी को नोटिस जारी किया है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि उन्होंने इस बैच की दवाएं और किस-किस जिले में भेजी हैं। लखनऊ से भी सभी ड्रग वेयर हाउस को पत्र जारी कर इस बैच के बारे में जानकारी दी जाएगी। ड्रग वेयर हाउस लखनऊ के इंचार्ज गौरव शंखधार ने बताया कि उनके पास इस दवा की करीब तीन हजार शीशी आई थीं, जो अब वापस भेजी जाएंगी।

 

Related Posts

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

गुरुग्राम। नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी मिली है। इसके चलते 44 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। स्टोरों पर नशीली दवाए की खरीद व बिक्री का हिसाब…

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 16 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड