प्रदेशभर के फार्मासिस्ट सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

भिवानी। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर के फार्मासिस्ट 22 अगस्त को अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध में एसोसिएशन ने प्रधान चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया । एसोसिएशन के जिला प्रधान अनिल झांवरी ने बताया कि एक फार्मासिस्ट जो स्वास्थ्य संस्था की रीढ़ होता है व अपने कार्य के साथ-साथ हर तरह की जिम्मेदारी का निर्वाहन बेहतरीन तरीके से करता है, चाहे वो डॉक्टर की अनुपस्तिथि में संस्था के इंचार्ज का कार्य हो, चाहे जन्म मृत्यु रिकॉर्ड के रजिस्ट्रार का कार्य हो, पोस्टमार्टम हो या टीबी हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों की दवा, रजिस्ट्रेशन, जब भी कोई संस्था में ज्यादा जिम्मेदारी वाला कार्य हो, सबको फार्मासिस्ट ही याद आता है। बिना घड़ी में समय देखे एक फार्मासिस्ट ही कार्य करता है। उन्होंने इसे विडंबना ही बताया कि जब हक देने की बात आती है तो पीछे धकेल दिया जाता है। दूसरी कैटेगरी जो जनता की सेवा में व्यवधान डाल हड़ताल करती है। उन्हें सरकार वेतन बढ़ा तोहफा देती है और फार्मासिस्ट कैटेगरी जो सभ्य मानी जाती है, जनता की सेवा में विश्वास रखती है उसे पीछे धकेल दिया जाता है। सरकार ने समान पैरा मेडिकल कैटेगरी का वेतनमान 4600/- ग्रेड पे कर दिया है, वहीं फार्मासिस्ट को 4200/- पर ही रख दिया है जो इस वर्ग का सरासर सम्मानहरण है। एक क्लर्क रिटायर होने तक राजपत्रित पद पर पहुंच जाता है, वहीं फार्मासिस्ट की पदोन्नति न के बराबर होने से उसी पद से सेवानिवृत हो जाता है। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर 18 अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी कर चुके हैं। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 26 अगस्त को हरियाणा भर के फार्मासिस्ट सामूहिक अवकाश लेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्वास्थ्य विभाग ने किसी अन्य स्वास्थ्यकर्मी से दवा का वितरण करवाया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। यह जानकारी हरियाणा सरकारी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने हरियाणा स्वास्थ्य सेवाऐं के महानिदेशक को 22 अगस्त को भेजे गए पत्र में दी है। इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट वीरेन्द्र सहारण, सुखबीर, जिला सचिव विजेन्द्र श्योराण, संजय खुराना, अनिल महता, अनीता, गंगा देवी, संजय कुमार, मुकेश चौहान, राजेश चौहान, विनोद, प्रवींद्र, गोपीराम, जगबीर सांगवान, रणबीर सांगवान, कर्मबीर, सर्वजीत, दिनेश, विनोद, प्रियव्रत,राजबीर, मनोज समेत जिला भिवानी के सभी फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी