प्रोविजन स्टोर में 12 लाख की ड्रग्स मिलीं

हरिद्वार। जिला पुलिस ने ऐथल बाजार में स्थित एक प्रोविजन स्टोर से करीब 12 लाख रुपए की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की हैं। स्टोर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इन दवाओं को उपलब्ध कराने वाला आरोपी कारोबारी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह दवाएं नशे के लिए बेची जा रही थीं।
जानकारी अनुसार एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने प्रोविजन स्टोरों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली कि गांव ऐथल बुजुर्ग में प्रतिबंधित दवाओं का बड़ा जखीरा आया हुआ है। सूचना मिली कि एक कारोबारी गांव में ही एक प्रोविजन स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं को बेच रहा है। पुलिस टीम तत्काल गांव पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कारोबारी फरार हो गया। मुखबिर के बताए प्रोविजन स्टोर की पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं बरामद की। पुलिस ने स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सहजाद पुत्र सय्याद (32) निवासी ऐथल बुजुर्ग बताया। आरोपी ने नशे का व्यापार करने वाले कारोबारी के बारे में जो जानकारी दी, पुलिस उस आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है।  एसओ आशुतोष चोहान ने बताया आरोपी के पास से पकड़े गए प्रतिबंधित दवाओं के जखीरे की कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को नशे के लिए इन दवाइयां को बेचता था। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार की लगातार सूचना मिल रही थी। बरामद प्रतिबंधित दवाइयों में 230 डब्बे प्रोक्सिवन,  46 डब्बे अल्परजलम, 2 डब्बे निराजपेम, जिनमे टोटल 83 हजार 400 गोलियां है। वही 2100 रुपए नकद बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सभी गोलियां प्रतिबंधित हैं और कई लोग नशे के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 24 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन