फर्जी अफसर बन दवा व्यापारी से 30 हजार ठगे

रांची (झारखंड)।  पांच लोगों ने नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के फर्जी अधिकारी बनकर दवा दुकान के संचालक से 30 हजार रुपए ठग लिए। उन्होंने नशीली व नकली दवा के कारोबार का आरोप लगाते हुए मामला रफा-दफा करने के नाम पर पहले एक लाख रुपए मांगे। अंतत: 30 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। इस मामले में दुकान के संचालक अविनाश कुमार ने सुखदेवनगर थाने में पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध ठगी व रंगदारी के मामले में केस दर्ज करवाया है। सभी पांच आरोपियों के चेहरे दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। इनमें से दो आरोपी पुलिस की वर्दी में तथा अन्य तीन सिविल ड्रेस में थे। पीडि़त दुकान संचालक अविनाश ने बताया कि उनकी दुकान में उनका कर्मचारी सतीश कुमार था। शाम करीब छह बजे वे रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास एक होटल में खाना खाने गए थे। इसी बीच उनके कर्मी ने ही उन्हें बताया कि कुछ लोग आए हैं और उन्हें खोज रहे हैं। जैसे ही अविनाश दुकान पर पहुंचे तो आरोपियों ने खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड का अधिकारी बताते हुए दुकानदार पर नकली व नशीली दवा बेचने का आरोप लगाया। उनहोंने कहा कि वे लोग पिछले कई दिनों से उनकी दुकान की रेकी कर रहे थे। एक लाख रुपये दो वरना दुकान बंद करवा देंगे। दुकानदार खुद को असहज महसूस करते हुए 10 हजार रुपये ही देने की बात करने लगा। अंतत: दुकानदार ने 30 हजार रुपए देकर अपना पिंड छुड़ाया। उसे तब जालसाजी की जानकारी मिली, जब उसकी दुकान में पहुंचे एक पड़ोसी ने आरोपियों को फर्जी पुलिसकर्मी बताया।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक