फर्जी डॉक्टरों के क्लीनिक पर दबिश, दवाइयां जब्त

शहडोल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोहपारू और खन्नौधी में दो झोलाछाप डॉक्टरों के यहां दबिश दी। टीम ने यहां से 83 से ज्यादा प्रकार की दवाइयां जब्त की हैं। गोहपारू में टीम ने 54 तरह की दवाइयां जब्त की। वहीं, खन्नौधी में प्रकाश तिवारी के क्लीनिक पर 29 प्रकार की दवाइया बरामद की। हैरान कर देने वाली बात यह है कि प्रकाश तिवारी पिछले कई सालों से कोल्डड्रिक्स के लाइसेंस पर दवाइयां बेचकर मरीजों का इलाज कर रहा था। उसके दस्तावेजों की फूड विभाग से जांच कराने पर लाइसेंस कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य शीतल पेय पदार्थों की बिक्री का मिला। रोगोपचार प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों क्लीनिकों में बिना डिग्री और डिप्लोमा के मरीजों का इलाज कर जान से खिलवाड़ किया जा रहा था। कार्रवाई के लिए गांव पहुंची टीम के साथ पुलिस का तालमेल बेहतर नहीं था। आदेश के बाद भी पुलिस ने गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया। टीम के अनुसार, कार्रवाई के लिए पहुंचे तो डेढ़ घंटे तक गोहपारू थाने में इंतजार करना पड़ा। वहीं, खन्नौधी में विवाद की स्थिति बनी। यहां थाने में मौजूद मुंशी ने कहा कि एसपी साहब का निर्देश है कि जब तक कार्यालय से आदेश नहीं आता, कोई पुलिसकर्मी नहीं जाएगा। मजबूरन सामान्य कार्रवाई के बाद लौटना पड़ा।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त