फर्जी डॉक्टर के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पर रेड, किया सील

अहमदाबाद। फर्जी डॉक्टर को मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का संचालन करते हुए पाया गया है। टीम ने निरीक्षण के बाद संबंधित अस्पताल को सील कर दिया है। जिले के मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेश परमार ने ये कार्रवाई की है.
बता दें कि मरीज का इलाज करते हुए एक फर्जी डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो मरीज के परिवार ने बनाया था। इनकी बेटी को इलाज के लिए अनन्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल एडमिट किया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई हुई थी।

यह है मामला

गौरतलब है कि आम तौर पर फर्जी डॉक्टर सामान्य क्लिनिक चलाते हैं। लेकिन अहमदाबाद जिले के बावला तालुका के केराला गांव में अवैध तरीके से मेहूल चावड़ा नामक फर्जी डॉक्टर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल चला रहा था। इलाज के नाम पर यह फर्जी डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा था। साथ ही लाखों रुपये की अवैध कमाई करने में जुटा था।
वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
मरीज का इलाज करते समय फर्जी डॉक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह मरीज का इलाज करता दिखाई दे रहा था। यह वीडियो मरीज के परिवार ने बनाया था। इनकी बेटी को इलाज के लिए अनन्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल एडमिट किया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई हुई थी।

इस वायरल वीडियो की जांच के आदेश जारी हुए और मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. शैलेश परमार की अगुवाई में टीम ने पुलिस के साथ अनन्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पर रेड की। जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है।

अस्पताल में 5 मरीज भर्ती मिले

बताया गया है कि अनन्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में 15 बेड की व्यवस्था मिली। डॉ. शैलेश परमार ने जब अस्पताल पर रेड की, तब पांच मरीज दाखिल मिले। पांचों मरीजों को एम्बुलेंस से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करवाया गया है।

अनन्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में जांच के दौरान विजिटिंग कार्ड और अस्पताल की फाइल मिली। दोनों पर किसी भी डॉक्टर का नाम नहीं लिखा था और स्टाफ को भी डॉक्टरों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए